Jharkhand Chunav: दूसरे चरण के लिए कल थमेगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशी नहीं कर पाएंगे अपील वाले मैसेज

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार

Jharkhand Chunav : झारखंड के 38 सीटों पर सोमवार 18 नवंबर को चुनाव प्रचार थम जाएगा. उम्मीदवार सोमवार शाम पांच बजे तक ही प्रचार कर पाएंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav : झारखंड के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 18 नवंबर को चुनाव प्रचार थम जायेगा. सोमवार की शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशियों को प्रचार की अनुमति नहीं होगी. वह केवल डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रत्याशी नहीं कर पाएंगे अपील वाले मैसेज प्रसारित

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा है कि मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से साइलेंट पीरियड में किसी भी प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं से अपील वाले मैसेज का प्रसारण नहीं किया जा सकता है. मीडिया के प्रतिनिधि प्रत्याशियों के मतदान का कवरेज कर सकते हैं, लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार की अपील अथवा राजनीतिक बयान का प्रसारण नहीं करना है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

इन सीटों पर 20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

20 नवंबर को राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा.

Also Read: Jharkhand Election 2024 : निर्दलीय निरंजन राय हो सकते हैं बीजेपी में शामिल, निशिकांत दुबे और हिमंता बिस्वा सरमा ने की मुलाकात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola