ePaper

Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर 2019 के मुकाबले पड़े 15.65 लाख अधिक वोट

Updated at : 15 Nov 2024 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के पहले चरण की 43 सीटों पर इस बार 15.65 लाख अधिक वोट पड़े हैं. 2019 के मुकाबले करीब 2.01 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. पहले चरण में 1.37 करोड़ मतदाताओं में से 91.11 लाख ने मतदान किया.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर वर्ष 2019 की तुलना में 2.01 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस बार पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 15.65 लाख अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 2.30 करोड़ थी. उस चुनाव में 43 सीटों पर (जहां वर्तमान विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुआ है) मतदाताओं की संख्या 1.17 करोड़ थी. उनमें से 64.50 प्रतिशत यानी 75.46 लाख मतदाताओं ने वोट दिया था. पिछली बार की तुलना में इस बार राज्य के कुल मतदाताओं की संख्या में लगभग 30 लाख का इजाफा हुआ है. कुल 2.60 करोड़ मतदाताओं में से 1.37 करोड़ मतदाता चुनाव के पहले चरण में शामिल किये गये थे. इनमें से 66.51 प्रतिशत यानी 91.11 लाख मतदाताओं ने वोट दिया है.

खरसावां में पड़े सबसे अधिक वोट


झारखंड में पहले चरण के मतदान में कुल 12 सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये हैं. सबसे अधिक 79.11 प्रतिशत वोट खरसावां विधानसभा क्षेत्र में डाले गये हैं. 78.28 प्रतिशत मतदान के साथ ईचागढ़ दूसरे और 78.20 प्रतिशत वोटों के साथ बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा. इसके बाद क्रमश: घाटशिला (75.85%), तमाड़ (74.05%), सरायकेला (72.35%), लोहरदगा (73.32%), पोटका (73.30%), मांडर (72.16%), सिसई (72.13%), बिशुनपुर (70.87%) और मंझगांव (79.80%) में वोट डाले गये. पहले चरण की 26 सीटों पर मतदान का प्रतिशत 60 से 70 के बीच रहा.

रांची, हटिया समेत छह विधानसभा क्षेत्रों में कम वोट


पहले चरण के मतदान में राज्य के शहरी क्षेत्रों के मतदाता चुनाव में सबसे अधिक उदासीन रहे. शहरी क्षेत्रों वाले कुल छह विधानसभा क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से कम वोट डाले गये हैं. रांची में सबसे कम (52.27 प्रतिशत) मतदान हुआ. 58.50 प्रतिशत मतदान के साथ हटिया दूसरे नंबर पर रहा. इसके अलावा जमशेदपुर पश्चिमी में 56.53 प्रतिशत, जमशेदपुर पूर्वी में 56.99 प्रतिशत, हजारीबाग में 59.58 प्रतिशत और हुसैनाबाद में 59.41 प्रतिशत ही मतदान रिकॉर्ड किया गया.

वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2024 में मतदान की स्थिति


सीट—–2019 वोट %—–2024 वोट %
बहरागोड़ा—–70.84—–78.20
बरही—–62.67—–65.66
बड़कागांव—–65.87—–68.23
बरकट्टा—–62.51—–63.91
भवनाथपुर—–67.56—–68.26
बिश्रामपुर—–60.82—–63.09
विशुनपुर—–69.86—–70.87
चाईबासा—–66.52—–69.56
चक्रधरपुर—–65.83—–68.61
चतरा—–58.77—–62.17
छतरपुर—–61.72—–60.91
डाल्टनगंज—–62.9—-65.22
गढवा—–65.56—–68.59
घाटशिला—–70.84—-75.85
गुमला—–63.63—–65.68
हटिया—–56.66—–58.50
हजारीबाग—-56.51—59.58
हुसैनाबाद—–58.9—–59.41
ईचागढ़—–76.28—–78.28
जगन्नाथपुर—-65.12—–69.84
जमशेदपुर पूर्वी—57.41–56.99
जमशेदपुर पश्चिमी—53.94–56.53
जुगसलाई—–66.41—–69.12
कांके—–61.28—–62.65
खरसावां—–72.88—–79.11
खूंटी—–62.77—–69.77
कोडरमा—–59.72—–63.05
कोलेबिरा—–65.2—–68.65
लातेहार—–67.45—–73.32
मझगांव—–68.08—–70.80
मांडर—–67.59—–72.16
मनिका—–63.13—–66.71
मनोहरपुर—–61.24—–64.03
पांकी—–66.96—–65.58
पोटका—–66.16—–73.30
रांची—–49.07—–52.27
सरायकेला—–68.11—–72.35
सिमरिया—–61.98—–66.08
सिमडेगा—–64.71—–68.85
सिसई—–68.93—–72.13
तमाड़—–68.73—–74.05
तोरपा—–64.41—–67.07
कुल—–64.50—–66.51

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: रोड शो कर बोले हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा की सरकार बनी तो बनेगा राजमहल-मानिकचक गंगापुल

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: बीजेपी पर बरसे सीएम हेमंत सोरेन, सत्ता के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

विज्ञापन
Vivek Chandra

लेखक के बारे में

By Vivek Chandra

झारखंड में पिछले दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं. पत्रकारिता का ककहरा प्रसिद्ध पत्रकार और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश से सीखा है. सम सामयिक विषयों पर कई रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola