Photos: जगरनाथ महतो का शव पहुंचते ही माहौल गमगीन, तस्वीरों में देखें बेटे का बिलखना, सीएम की उदासी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर आज सुबह एयरपोर्ट लाया गया. जगरनाथ महतो के अंतिम दर्शन के लिए सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान जगरनाथ महतो के बेटे फुट-फुटकर रोने लगे. ‘टाइगर’ के निधन से पूरा माहौल गमगीन है.

विज्ञापन
undefined

आज सुबह करीब 7:30 बजे जगरनाथ महतो का शव रांची एयरपोर्ट पहुंचा. उनके अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट पर काफी भीड़ जुटी थी. सीएम हेमंत सोरेन के साथ-साथ कई मंत्री विधायक भी वहां मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

शव के अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती है.

undefined

इस दौरान जगरनाथ महतो के बेटे फुट-फुटकर रोने लगे. मंत्री बादल पत्रलेख और राज्यसभा सांसद महुआ माझी उन्हें ढाढस बंधाते दिखे.

undefined

जगरनाथ महतो के बेटे अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे. पूरे माहौल में शोक का लहर दौड़ पड़ी.

undefined

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर राजभवन के लिए निकला. जैसे ही एयरपोर्ट से शव को ले जाने जाया लगा. वहां मौजूद भीड़ जनगरनाथ महतो अमर रहे का नारा लगाने लगी.

undefined

विधानसभा में जगरनाथ महतो को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान विधानसभा परिसर में मंत्री और विधायकों का हुजूम लगा हुआ था. सभी ने जगरनाथ महतो को श्रद्धासुमन अर्पित की और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola