रांची के CA ने चपरासी के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया से किया करोड़ों रूपये का गबन, जानें क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के सीए अनीस अग्रवाल ने अपने चपरासी के नाम पर फर्म बनाकर बैंक घोटाले के 15 करोड़ रुपये में से 6.69 करोड़ रुपये का गबन किया. इसका खुलासा सीबीआइ जांच के दौरान हुआ.

विज्ञापन

रांची : रांची के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अनीस अग्रवाल ने अपने चपरासी के नाम पर फर्म बनाकर बैंक घोटाले के 15 करोड़ रुपये में से 6.69 करोड़ रुपये का गबन किया. बैंक ऑफ इंडिया में हुए घोटाले की सीबीआइ जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ है. सीबीआइ ने अपनी रिपोर्ट में अनीस को घोटाले के मास्टरमाइंड कहा है. जांच में पाया गया कि शेल कंपनियां बनाने और पैसों को एक खाते से दूसरे खाते में लाने-ले जाने के बदले में सीए ने नाजायज पैसे लिये हैं.

विज्ञापन

जांच के दौरान सीबीआइ ने पाया कि अमित सरावगी ने बदरी केदार उद्योग के नाम पर बैंक से कपड़ा के थोक व्यापार के नाम पर 15 करोड़ रुपये कर्ज लिया. हालांकि, कपड़े का व्यापार किये बिना ही इस राशि को अलग-अलग शेल कंपनियों के माध्यम से इधर-उधर किया और बैंक का कर्ज नहीं चुकाया. बदरी केदार उद्योग के नाम पर लिये गये कर्ज को शेल कंपनियों के माध्यम से इधर-उधर करने में सीए अनीस अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका है.

इसी क्रम में सीए ने अपने चपरासी विजय वर्मा के नाम पर मेसर्स जगदंबा एसोसिएट नामक फर्म बनाया. सीए ने चपरासी को ही फर्म का मालिक बनाया. सीए अनीस अग्रवाल की पत्नी के नाम पर बनी सोनिया अग्रवाल एंड कंपनी में विजय वर्मा चपरासी था. सुनियोजित साजिश के तहत चपरासी को फर्म का मालिक बनाने के बाद मेसर्स जगदंबा एसोसिएट के नाम पर रांची स्थित कॉरपोरेशन बैंक की मुख्य शाखा में खाता (सीबीसीए-01/000354) खोला गया.

इसके बाद बदरी केदार उद्योग को कपड़ा के थोक व्यापार के लिए मिले कर्ज के 15 करोड़ रुपये में से 6.69 करोड़ रुपये जगदंबा एसोसिएट के खाते में ट्रांसफर किया गया. यह राशि सिर्फ 24 दिनों में ट्रांसफर की गयी. चपरासी के नाम पर बने फर्म में एक दिन में पांच लाख से 78 लाख रुपये तक ट्रांसफर किये गये. मेसर्स जगदंबा एसोसिएट के खाते में पैसा ट्रांसफर होने के बाद इसमें से कुछ राशि दूसरी कंपनियों के खाते में ट्रांसफर की गयी. जांच में पाया गया कि जगदंबा एसोसिएट के खाते से 1.84 करोड़ रुपये सरावगी बिल्डर्स और 87.96 लाख रुपये मेसर्स सी स्काई ट्रेडर्स के खाते में ट्रांसफर किये गये.

Posted by : Sameer Oraon

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola