झारखंड के 72525 कोरोना मरीजों को मिला मेडिकल किट, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज ऐसे पा सकते हैं किट

Updated:
विज्ञापन

राज्य में सबसे अधिक रांची जिले में मेडिकल किट बांटे गये हैं. यहां 13993 लोगों को किट दिये गये हैं. वहीं खूंटी में 1564, लोहरदगा में 5551, गुमला में 3824, सिमडेगा में 965,पूर्वी सिंहभूम में 3550, सरायकेला में 1535,पश्चिमी सिंहभूम में 3389, पलामू में 2041, लातेहार में 3351, गढ़वा में 2879, हजारीबाग में 2986,रामगढ़ में 3843,कोडरमा में 2185,चतरा में 3645,गिरिडीह में 2882, धनबाद में 254,बोकारो में 3684,दुमका में 669, जामताड़ा में 557, साहिबगंज में 1470, पाकुड़ में 5551, गोड्डा में 1308 व देवघर में 849 किट बांटे गये हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Coronavirus Update, Jharkhand Patient Corona Medical kit रांची : घर में रहकर इलाजरत कोविड-19 के मरीजों को राज्य सरकार मेडिकल किट दे रही है. इसमें आवश्यक दवा से लेकर अन्य सामग्री होती है. अब तक 72525 मरीजों के बीच मेडिकल किट बंट चुका है. सरकार का निर्देश है कि जो भी बीमार हो चाहे वह कोरोना संक्रमित हो या नहीं हो, उनमें लक्षण भी है तो उन्हें मेडिकल किट दिया जाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची में बंटे सबसे अधिक किट :

राज्य में सबसे अधिक रांची जिले में मेडिकल किट बांटे गये हैं. यहां 13993 लोगों को किट दिये गये हैं. वहीं खूंटी में 1564, लोहरदगा में 5551, गुमला में 3824, सिमडेगा में 965,पूर्वी सिंहभूम में 3550, सरायकेला में 1535,पश्चिमी सिंहभूम में 3389, पलामू में 2041, लातेहार में 3351, गढ़वा में 2879, हजारीबाग में 2986,रामगढ़ में 3843,कोडरमा में 2185,चतरा में 3645,गिरिडीह में 2882, धनबाद में 254,बोकारो में 3684,दुमका में 669, जामताड़ा में 557, साहिबगंज में 1470, पाकुड़ में 5551, गोड्डा में 1308 व देवघर में 849 किट बांटे गये हैं.

104 हेल्पलाइन में फोन करने पर भी मिलता है किट :

होम आइसोलेशन के नोडल पदाधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने 104 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जिसमें मरीजों के होम आइसोलेशन में रहने पर डॉक्टर की सलाह भी दी जाती है. फिर घरों तक आंगनबाड़ी सेविका, सहिया के माध्यम से किट भी पहुंचाया जाता है. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में यदि कोई बीमार है तो उनके घरों तक भी मेडिकल किट भेजी जाती है. एक आदमी को एक ही किट दिया जाता है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola