Jharkhand News: बेंगलुरु में बंधक बनी झारखंड की 6 हुनरमंद बेटियां कैसे हुईं मुक्त, पढ़िए जुल्म की दास्तां

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: सिलाई में निपुण अंजली पान ने बताया कि कौशल विकास केंद्र डिमना से प्रशिक्षण लेने के बाद वह अपने सहयोगियों के साथ बेंगलुरु स्थित एक वस्त्र उद्योग में सिलाई – कढ़ाई का काम करने गयी थी. काम पर लगा दिया गया, लेकिन जिस तरह की सुविधा देने की बात कही गयी थी, वैसी नहीं दी गई.

विज्ञापन

Jharkhand News: मुसाबनी की हुनरमंद अंजली पान अब खुश है. उसकी घर वापसी सुनिश्चित हो गई है. कुछ घंटों में वह अपने परिवार से मिल सकेगी. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने उसे बेंगलुरू से सुरक्षित मुक्त करा लिया है. अंजली पान जैसी ही पोटका प्रखंड की अन्य छह युवतियां अपने घर लौट रही हैं. ये हुनरमंद बेटियां बताती हैं कि उन पर काफी जुल्म ढाये गये. उन्हें बंधक बनाकर रखा गया. न ढंग से रहने की सुविधा दी गयी, न खाने की व्यवस्था.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिलाई में निपुण अंजली पान ने बताया कि कौशल विकास केंद्र डिमना से प्रशिक्षण लेने के बाद वह अपने सहयोगियों के साथ बेंगलुरु स्थित एक वस्त्र उद्योग में सिलाई – कढ़ाई का काम करने गयी थी. वहां पहुंचने पर सभी को काम पर लगा दिया गया, लेकिन जिस तरह की सुविधा देने की बात कही गयी थी, वैसी नहीं दी गई. उनके साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं किया जा रहा था. उन्हें न तो सही तरह से रहने की सुविधा दी गयी और न ही खाने की सुविधा ही. वार्डेन से शिकायत करने पर वार्डेन द्वारा मारपीट की धमकी दी जाती थी. वे लोग घर लौटना चाहती थी, लेकिन आने नहीं दिया जा रहा था. उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था.

Also Read: Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर झारखंड में लगेगा मेला, आस्था की डुबकी लगा पूजा करेंगे श्रद्धालु

युवतियों ने मामले की जानकारी कौशल विकास केंद्र डिमना को देने के साथ घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक से गुहार लगायी. मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आते ही श्रम विभाग और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को यथाशीघ्र युवतियों के सुरक्षित वापसी का आदेश दिया गया. इसके उपरांत श्रम विभाग ने सक्रियता के साथ सभी के घर वापसी का मार्ग प्रशस्त किया.

Also Read: दारोगा लालजी यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा साहिबगंज,4 घंटे बाद हटा सड़क जाम, आक्रोशित लोग कर रहे थे ये मांग

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola