ePaper

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड चुनाव को लेकर रांची सेंट्रल जेल में रेड, बैरक और वार्डों से क्या हुआ बरामद?

Updated at : 31 Oct 2024 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी के बाद होटवार जेल के बाहर डीसी वरुण रंजन समेत अन्य अधिकारी

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में गुरुवार की सुबह छापेमारी की गयी. इस दौरान डीसी और एसएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार (31 अक्टूबर 2024) की अहले सुबह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) में छापेमारी की गयी. इस दौरान सभी बैरक और वार्डों में जांच की गयी, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. डीसी और एसएसपी के साथ काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे.

छापेमारी में बड़ी संख्या में थे पुलिस के जवान

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रांची सेंट्रल जेल (होटवार) में आज सुबह-सवेरे छापेमारी की गयी. रांची के उपायुक्त वरुण रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, 02 पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, 20 पुलिस पदाधिकारी एवं 150 पुलिस जवान शामिल थे.

सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच

रांची की सेंट्रल जेल में छापेमारी के दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गयी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की गयी. इसमें कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों के लिए 685 प्रत्याशी मैदान में, यहां से हैं सर्वाधिक 28

Also Read: ICAI CA Intermediate Result 2024: सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में आयुषी गोपालका रांची टॉपर, देशभर में 10वां स्थान

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola