Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, हेमंत सोरेन सरकार कई अहम प्रस्तावों पर लगाएगी मुहर
सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम चार बजे से होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी अध्यक्षता करेंगे. प्रोजेक्ट भवन में बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी बिल का प्रस्ताव आने की संभावना है. इसके जरिए सारे विश्वविद्यालयों का संचालन किया जाएगा. इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी.
Jharkhand Cabinet Meeting: रांची-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. इस बैठक में झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी बिल का प्रस्ताव आने की संभावना है. इसके तहत विश्वविद्यालयों के लिए एक कॉमन एक्ट लाया जाना है. इसके जरिए सारे विश्वविद्यालयों का संचालन होगा.
आपके शहर में
अंतिम मुहर लगनी है बाकी
1976 के बाद अब झारखंड का अपना पूर्ण एक्ट होगा. इसमें कई बदलाव किए गए हैं. हालांकि, इस पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है. ड्राफ्ट के तहत अब विश्वविद्यालय के कुलपति व प्रतिकुलपति की नियुक्ति पांच वर्ष के लिए या फिर उम्र सीमा 70 वर्ष (जो पहले हो) के तहत की जाएगी.
ये भी पढे़ं: Jharkhand Tourist Places: भीषण गर्मी और उमस में भी कश्मीर सी ठंड का अहसास, इसके आगे एसी-कूलर सब फेल
सर्च कमेटी के माध्यम से होगी नियुक्ति
कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति राज्यपाल सर्च कमेटी के माध्यम से करेंगे. कुलपति को सलाह देने के लिए अब एक एडवाइजरी कमेटी होगी. कैबिनेट में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी आएंगे.
ये भी पढे़ं: Crime News: घर में घुसकर 16 साल की नाबालिग से हैवानियत, दोस्त को पीटा, बोकारो से 3 दरिंदे अरेस्ट, 1 की तलाश में रेड
ये भी पढे़ं: Liquor Scam: बेदाग हैं हेमंत सोरेन तो CBI से कराएं झारखंड शराब घोटाले की जांच, सुदेश महतो ने दी चुनौती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए