कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने अपने ही सरकार को सदन में घेरा, कर दी बड़ी मांग

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Mar 2025 7:37 PM

विज्ञापन

विधायक प्रदीप यादव

Jharkhand Budget Session: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने अपने सरकार को फिर से घेरा है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है. जिसके जवाब में मंत्री योगेंद्र महतो ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा में बुधवार को पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने एक बार फिर सदन में जमकर हंगामा किया. कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने इंजीनियर पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. जिस पर मंत्री योगेंद्र यादव ने अपने जवाब में कहा कि जांच चल रही है. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी. हालांकि उनके इस बात पर विधायक संतुष्ट नहीं हुए.

योगेंद्र महतो बोले- रिपोर्ट आने के बाद करेंगे कार्रवाई

विधायक प्रदीप यादव ने 5 मार्च को सदन में स्वर्णरेखा परियोजना तहत एक काम में फर्जी एकाउंट खोल कर करोड़ों रुपये की अवैध निकासी का मामला उठाया था. बुधवार को यह मामला सदन में फिर से उठा. पोड़याहाट विधायक ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की. इस पर हेमंत सरकार के मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि इस केस की जांच का जिम्मा सीआईडी और एसीबी को दिया गया है. इस मामले में डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी भी चल रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: स्टारलाइनर था वो स्पेसक्राफ्ट जिसने रोकी थी सुनीता विलियम्स की वापसी

क्या है पूरा मामला

स्वर्णरेखा परियोजना के तहत एक काम चल रहा था. जिसका जिम्मा एलएनटी कंपनी को दिया गया था. इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने करोड़ों रुपये की अवैध निकासी कर ली. रोकड़पाल संतोष कुमार ने भी अपने खाते में 30 करोड़ रुपये जमा कर लिये. सत्ता पक्ष का कहना है कि सब कुछ रोकड़पाल नहीं कर सकता है. इस मामले पर पहले भी बहस हुई थी. तब मंत्री ने एक हफ्ते का समय मांगा था.

Also Read: कोडरमा के ढाब में SBI का एटीएम काटकर 12 मिनट में 10 लाख रुपए की लूट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola