ePaper

Jharkhand Budget 2022: झारखंड का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू, 3 मार्च को पेश होगा राज्य का बजट

Updated at : 01 Feb 2022 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Budget 2022: झारखंड का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू, 3 मार्च को पेश होगा राज्य का बजट

jharkhand news: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होगा. वहीं, 3 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जायेगा. 25 फरवरी से 25 मार्च तक के बजट सत्र में 17 कार्यदिवस होंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Budget 2022: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से 25 मार्च, 2022 तक आहूत है. 25 फरवरी को राज्यपाल रमेश बैस के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू हो जायेगा. पांचवें विधानसभा के 8वें बजट सत्र में कई विधेयक भी पेश किये जायेंगे. वहीं, 3 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश होगा. बजट सत्र में कुल 17 कार्यदिवस होंगे. इस दौरान कई अवकाश भी रखे गये हैं.

विधानसभा का विस्तृत कार्यक्रम

तारीख : कार्यक्रम
25 फरवरी : राज्यपाल का अभिभाषण, नये सदस्यों का शपथग्रहण, शोक प्रकाश
28 फरवरी : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2021-22 के तृतीय अनुपूरक व्यव विवरणी का उपस्थापना, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, वाद-विवाद, सरकार का उत्तर व मतदान
02 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2021-22 के तृतीय अनुपूरक पर सामान्य वाद-विवाद, मतदान, इससे संबंधी विनियोग विधेयक पेश किया जायेगा
03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश होगा, प्रश्नकाल,वाद-विवाद
04 मार्च : प्रश्नकाल और बजट पर चर्चा
07 मार्च : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का जवाब और मतदान

तारीख : कार्यक्रम

08 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान
09 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान
10 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान
11 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान
14 मार्च : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान
15 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान

Also Read: झारखंड में स्थानीय विस्थापितों को एक करोड़ रुपये तक का मिल सकेगा कॉन्ट्रैक्ट,CM हेमंत सोरेन की पहल लाई रंग

तारीख : कार्यक्रम

21 मार्च : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान
22 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान
23 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान
24 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक सहित अन्य राजकीय कार्य (यदि हो)
25 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक सहित अन्य राजकीय कार्य (यदि हो), गैर सरकारी सदस्यों के कार्य.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola