Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: पीएम मोदी के 15 नवंबर को खूंटी आगमन को लेकर बीजेपी ने की बैठक, बनायी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खूंटी आगमन को लेकर बीजेपी ने की बैठक

खूंटीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खूंटी और उलिहातू आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है. इसे लेकर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में खूंटी सहित दस जिलों के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस अवसर पर उपस्थित संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सौ वर्ष में एक बार परिवर्तन होता है. जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद आये, सुभाष चंद्र बोस आये. उसी तरह प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी भी सौ वर्ष में आए हैं. आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खूंटी आगमन ऐतिहासिक होगा. उनके आगमन पर होने वाले जनसभा को तन मन से सफल बनायें. खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के गांव आ रहे हैं. अपने व्यस्तम कार्यक्रमों से समय निकालकर वे आ रहे हैं. यह जिले के लिए सौभाग्य की बात है. उनका आगमन हम सभी के लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ेगी. उन्होंने कहा कि खूंटी में वे चौथी बार आ रहे हैं. संचालन सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू और स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सिमडेगा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने किया. मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, कांके विधायक समरी लाल, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश एसटी मोर्चा अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर सहित अन्य उपस्थित थे.

सीयूजे में जेनरेटिव एआई पर कार्यशाला का आयोजन

रांची: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में जेनरेटिव AI पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका संचालन NXT WAVE द्वारा एआई, ब्लॉकचेन और मशीन लर्निंग के विशेषज्ञ, आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र त्रिविक्रम कोथिन्ति द्वारा किया गया था. इसमें सीयूजे के विभिन्न विभागों के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जहां उन्होंने एआई मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग के माध्यम से एआई, एजीआई, एएनआई, बुद्धिमान मशीनों के निर्माण के विभिन्न पहलुओं को सीखा. विश्लेषणात्मक एआई का उपयोग पूर्वानुमान लगाने जैसी सुविधाओं के साथ-साथ एडीएएस सुविधाओं के लिए भी किया जाता है. जेनरेटिव एआई की मदद से विभिन्न AI ऐप्स जैसे चैट जीपीटी, ड्रीम स्टूडियो, मिड जर्नी और गूगल बार्ड का उपयोग करके छवियां, आर्किटेक्चर, 3डी मॉडल तैयार करने की जानकारी छात्रों को दी गयी तथा प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एमएल रिसर्चर, एप्लाइड एमएल इंजीनियर, डेटा एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट और अन्य जैसे नए जॉब सेगमेंट के बारे में बताया गया.

एनसीएल के जीएम हर्ष दुहान होंगे सीसीएल के नए निदेशक तकनीकी

बेरमो: सोमवार को कोल इंडिया की अनुषांगिक इकाई सीसीएल के निदेशक तकनीकी पद के लिए हुए साक्षात्कार में कुल 12 अधिकारी शामिल हुए. इसमें एनसीएल के जीएम हर्ष दुहान को सीसीएल के नए निदेशक तकनीकी पद के लिए चुना गया.

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार मुलाकात की.

Jharkhand Breaking News LIVE: पीएम मोदी के 15 नवंबर को खूंटी आगमन को लेकर बीजेपी ने की बैठक, बनायी रणनीति

गुजरात में झारखंड के बोकारो के मजदूर की मौत, गांव में शोक

ललपनिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत‌ चुटे पंचायत के खरना ग्राम निवासी प्रवासी मजदूर भुनेश्वर महतो (42 वर्ष) की मौत गुजरात में पुल निर्माण का कार्य करने के दौरान गिरने से हो गयी. यह घटना बीते 4 नवंबर की है. जानकारी के अनुसार भुनेश्वर महतो गुजरात में भीटीएल कंपनी में कार्य करते थे. कार्य करने के दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें निकट के स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले गए, जहां पर चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया.

अमृत स्टेशन योजना के तहत पिस्का स्टेशन का चयन, दक्षिण पूर्व रेलवे के डीजीएम ने सांसद संजय सेठ को दी जानकारी

रांची: पिस्का रेलवे स्टेशन का चयन अमृत स्टेशन योजना के तहत किया गया है. यहां 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, अच्छी छत के साथ लिफ्ट व अन्य कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस आशय की जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के उपमहाप्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता ने सांसद संजय सेठ को दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola