Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: भारत ने जापान को 4-0 से रौंदकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीता

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

भारत ने जापान को 4-0 से रौंदकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीता

रांची: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में भारत व जापान के बीच रविवार को खिताबी भिड़ंत हुई. मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भारत ने जापान को 4-0 से पराजित कर दिया.

खिताबी मुकाबले में झारखंड की बेटी कुमारी संगीता ने दागा पहला गोल

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी -2023 में खिताबी मुकाबले में फिलहाल भारत जापान से 1-0 गोल से आगे है. मुकाबले का पहला गोल झारखंड की बेटी कुमारी संगीता ने दागा.

भारत जापान से 1-0 गोल से आगे

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में खिताबी मुकाबले में फिलहाल भारत जापान से 1-0 गोल से आगे है. मुकाबले का पहला गोल झारखंड की बेटी कुमारी संगीता ने दागा.

खरसावां में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर होगा फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन

खरसावां: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर खरसावां के गोंदपुर मैदान में आगामी 23 व 24 जनवरी को फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता के विजेता टीमों के बीच करीब पांच लाख रुपये के पुरस्कारों का वितरण किया जायेगा. प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी. फुटबॉल महाकुंभ के आयोजन को लेकर मां आकर्षणी खेल विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पहुंचे पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने के लिये इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन के जरिये खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे तथा आने वाले समय में बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे.

हजारीबाग में नेत्र सोसाइटी आइजॉक का वार्षिक सम्मेलन

हजारीबाग, जमालउद्दीन: पूर्वी भारत की नेत्र सोसाइटी आइजॉक के 36वें वार्षिक सम्मेलन में नई तकनीक से इलाज व ऑपरेशन की जानकारी दी गयी. विनोबा भावे विश्वविद्यालय सेमिनार हॉल में रविवार को सम्मेलन के दूसरे दिन आठ सत्र आयोजित हुए. कैटरेक्ट सेशन, दूसरा ऑकुलर ट्रॉमा सेशन, इंस्ट्रक्शन कोर्स के अंदर इलेक्ट्रोफिजिओलॉजी जांच, ट्रॉमा सेशन में आंखों में लगनेवाली चोट समेत जटिल बीमारियों का आधुनिक संसाधनों से इलाज की जानकारी दी गयी. इसमें युवा चिकित्सकों ने फ्री पेपर सेशन में भाग लिया. आयोजन समिति के सचिव डॉ सुजय सामंता, आइजॉक के अध्यक्ष प्रणव रंजन, महासचिव डॉ स्वराज भट्टाचार्य, डॉ सव्यसाची पटनायक, डॉ ललित जैन ने स्वागत सत्र का संचालन किया. इसमें लगभग दो सौ से अधिक नेत्र चिकित्सकों ने भाग लिया. पद्मश्री डॉ जगत राम (चंडीगढ़) ने कहा कि दस से 15 प्रतिशत बच्चों की दृष्टिहीनता का कारण मोतियाबिंद है. कम उम्र में बच्चों की आंखों में चोट लगने से मोतियाबिंद हो जाता है. बच्चों को नुकीली चीजों से नहीं खेलने देना चाहिए.

सीएम हेमंत सोरेन भारत व जापान के बीच फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे स्टेडियम

रांची: भारत और जापान के बीच फाइनल मुकाबला देखने सीएम हेमंत सोरेन रविवार को रांची के हॉकी स्टेडियम पहुंचे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola