Jharkhand Breaking News LIVE: कोरिया पर 2-0 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
कोरिया पर 2-0 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
रांची: झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत बनाम कोरिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने कोरिया पर 2-0 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया.
झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने की कोरिया से 2-0 से बढ़त हासिल
झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में आज खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फिलहाल भारत ने कोरिया से 2-0 से महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है. भारत की ओर से पहला गोल सलीमा टेटे ने, वहीं दूसरा गोल फाल्के वैष्णवी विट्ठल ने दागा है.
रांची यूनिवर्सिटी रिसर्चर स्कॉलर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं शोएबा रानी, कार्यकारी अध्यक्ष बने श्यामानंद पांडेय
रांची: यूनिवर्सिटी रिसर्चर स्कॉलर्स एसोसिएशन की बैठक में कमेटी के विस्तार किया गया. अध्यक्ष के रूप में DSPMU की शोएबा रानी, कार्यकारी अध्यक्ष रांची विश्वविद्यालय के श्यामानंद पांडेय, उपाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग के उत्पल कुमार, सचिव के पद पर भौतिकी विभाग के प्रवीण कुमार महतो, सहसचिव के रूप में अर्थशास्त्र विभाग से सुयश तथा कोषाध्यक्ष के पद पर राजनीति शास्त्र विभाग के प्रभात कुमार को चुना गया है. कार्यकारी अध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय ने कहा कि शोध कार्य के प्रति विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए विश्वविद्यालय से मांग की जाएगी. कई ऐसे विभाग हैं जिसमें विद्यार्थियों के बैठने की जगह नहीं है. सभी शोधार्थियों ने विश्विद्यालय में शोध कार्य में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की और समस्याओं का समाधान निकालने का निर्णय लिया.
देवघर की लॉन बॉल खिलाड़ी छोटी ने गोल्ड जीत कर रचा इतिहास
देवघर: देवघर की बेटी छोटी कुमारी ने राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया. उन्होंने झारखंड को लॉन बॉल के महिला सिंगल्स में पहली बार स्वर्ण पदक दिलाया है. गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेल में छोटी ने लॉन बॉल महिला एकल स्पर्धा में दिग्गजों को मात देकर गोल्ड मेडल हासिल किया है. उन्होंने यह सफलता मात्र 20 वर्ष की उम्र में ही हासिल की.
गुमला के सिसई से आठ जुआरी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
गुमला जिले के सिसई थाना की पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आठ जुआरियों को जेल भेज दिया.
लोहरदगा पुलिस ने टीपीसी के हार्डकोर नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव को पलामू से किया अरेस्ट
लोहरदगा, गोपीकृष्ण: उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में लोहरदगा पुलिस को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. लोहरदगा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के हार्डकोर नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव को लेकर विशेष छापामारी अभियान चला. इस क्रम में उसे पलामू से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में लोहरदगा के पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए