World Tribal Day: दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का लेजर शो के साथ समापन

Updated:
विज्ञापन

World Tribal Day LIVE Updates: हर साल 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसे वर्ल्ड ट्राइबल डे के रूप में भी जाना जाता है. यह दुनियाभर में आदिवासी समुदाय के बुनियादी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास करने का एक आदर्श अवसर है. विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का आयोजन किया गया. जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में इसका आयोजन किया गया है. आज झारखंड आदिवासी महोत्सव का दूसरा दिन है. ऐसे ही विश्व आदिवासी दिवस से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहिए Live सेक्शन में.

विज्ञापन

झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन अवसर पर लेजर शो का आयोजन

झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन अवसर पर लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है. लेजर शो के साथ दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का समापन किया गया.

मंत्री हफीजुल हसन बोले, सीएम ने आदिवासियों को दी नयी पहचान

झारखंड आदिवासी महोत्सव में मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने आदिवासियों को दी नयी पहचान दी है.

झारखंड आदिवासी महोत्सव में समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां

झारखंड आदिवासी महोत्सव में समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां दिख रही हैं. आदिवासी परिधान प्रदर्शन का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

झारखंड आदिवासी महोत्सव में नंदलाल नायक की प्रस्तुति

झारखंड आदिवासी महोत्सव में नंदलाल नायक प्रस्तुति दे रहे हैं.

आदिवासियों को समाप्त करने की हो रही साजिश

झारखंड आदिवासी महोत्सव में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासियों को समाप्त करने की साजिश की जा रही है. मणिपुर इसका ताजा उदाहरण है.

झारखंड आदिवासी महोत्सव में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 के दूसरे दिन समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी थीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola