Jharkhand Breaking News LIVE: गोड्डा में दुष्कर्म के दोषी को 20 साल जेल, एक लाख रुपये जुर्माना
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
गोड्डा में दुष्कर्म के दोषी को 20 साल जेल, एक लाख रुपये जुर्माना
गोड्डा जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय जनार्दन सिंह की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में दोषी को सजा सुनायी है. दुष्कर्म के दोषी को 20 साल जेल की सजा सुनायी गयी है. एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है.
गोड्डा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट
गोड्डा: गोड्डा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बतायी जाती है. पुलिस ने आरोपी युवराज महतो ( 19 वर्ष) पिता जयकांत महतो को गिरफ्तार कर लिया है
माओवादी दुर्योधन महतो ने संगठन छोड़ा, गद्दार घोषित
शीर्ष इनामी माओवादी दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश दा उर्फ अवधेश को संगठन से मोहभंग हो गया है. 15 जनवरी को ही नक्सली संगठन से वह अलग हो गया है. इस मामले में उतरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा (माओवादी) ने जानकारी दी है. संगठन ने उसे रिजनल कमेटी के सदस्य से निलंबित करते हुए गद्दार घोषित कर दिया है.
दाहू यादव व उसके भाई सुनील यादव के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
साहिबगंज : एक हजार करोड़ के अवैध खनन व मनी लाउंड्रिंग की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दाहू यादव को पूर्व में कई समन भेजा था. बावजूद इसके अब तक ईडी के समक्ष उसकी पेशी नहीं हुई थी. इस संबंध में प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने इश्तेहार जारी किया. दाहू यादव व उसके भाई सुनील यादव के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया.
लातेहार में फूड प्वाइजनिंग से 10 बच्चे बीमार
लातेहार: लातेहार में फूड प्वाइजनिंग से 10 बच्चे बीमार हो गए हैं. इन सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि बच्चों को मध्याह्न भोजन की जगह बासी बुंदिया खिलाया गया था और इसे खाकर बच्चे बीमार हो गये. दस्त होने के बाद इन बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
रांची में चला वाहन जांच अभियान, वसूला गया 2.34 लाख रुपये जुर्माना
रांची के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने शनिवार को रामपुर रिंग रोड क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच की. इस क्रम में 36 वाहनों से 2,34,210 रुपये का जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि वाहन सावधानी से चलाएं. जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए