Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: G-20 समिट को लेकर रांची आए ब्राजील के मेहमान का सांसद संजय सेठ ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

बंदगांव में मागे मिलन समारोह, मागे गीत पर जमकर थिरके ग्रामीण

बंदगांव: नकटी पंचायत के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं घने जंगल मे बसे इंदरुवां एवं तेंदा गांव में मागे पर्व आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई थे. कार्यक्रम के दौरान डॉ विजय सिंह गागराई ने मागे पर्व पर मानकी, मुंडा एवं देवरी को वस्त्र देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही गांव में पर्व को बेहतर ढंग से मनाने के लिये एक जोड़ी मांदर और एक नगाड़ा दिया. उन्होंने कहा कि मागे पर्व पर आदिवासी समाज के आराध्य देव सिंहबोंगा की पूजा कर क्षेत्र के सुख-शांति व समृद्धि की आराधना करते हैं.

बहावलपुरी पंजाबी समाज का होली मिलन समारोह 12 मार्च को, 8 मार्च निकाली जाएगी होली की टोली

रांची : बहावलपुरी पंजाबी समाज एवं बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति द्वारा होली के कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर आज मंगलवार को कृष्णा नगर कॉलोनी में एक बैठक बुलाई गई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 8 मार्च को होली के दिन सुबह 10:00 बजे गुरुद्वारा मंदिर चौक से होली की टोली निकाली जाएगी. इसमें समाज के सभी लोग रंग, अबीर लगाकर गाजे-बाजे के साथ कॉलोनी की विभिन्न गलियों का भ्रमण करते हुए एक दूसरे को होली की बधाई देंगे.

G-20 समिट को लेकर रांची आए ब्राजील के मेहमान का सांसद संजय सेठ ने किया स्वागत

रांची : G-20 समिट को लेकर रांची आए ब्राजील के डेलीगेट्स फिलेपी सिल्वा बेलुसी का सांसद संजय सेठ ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो से दिल्ली में मिलीं जेएससीपीसीआर की अध्यक्ष काजल यादव

रांची : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव ने दिल्ली में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो से शिष्टाचार मुलाकात की एवं आयोग के लिए बेहतर कार्य एवं कार्यान्वयन को लेकर कई बिन्दुओं पर पहल एवं मार्गदर्शन लिया. इस दौरान श्री कानूनगो ने किशोरियों के हित एवं संरक्षण, ट्रैफिकिंग और बाल विवाह की रोकथाम के मुद्दे पर कार्य योजना तैयार करने एवं हर संभव सहयोग एनसीपीसीआर की ओर दिए जाने का आश्वासन दिया.

धालभूमगढ़ का प्रस्तावित एयरपोर्ट रद्द, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने भेजा पत्र

धालभूमगढ़ के प्रस्तावित एयरपोर्ट को केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया. 27 फरवरी 2023 को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री द्वारा इस संदर्भ में पत्र जारी किया गया. विधायक रामदास सोरेन ने बयान जारी कर कहा कि 2019 में संसदीय चुनाव को देखते हुए वोट की राजनीति को लेकर भाजपा ने भूमि पूजन किया था. तब इन्हें क्या नहीं पता था कि पर्यावरण संरक्षण को धक्का पहुंचेगा और एलीफैंट कोरिडोर नष्ट होगा. 4 साल बाद इन्हें पता चला. भाजपा ऐसा कर जनता को 4 साल तक गुमराह करती रही.

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सदन में उठाया डॉक्टरों पर हमले का मामला

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज विधानसभा में शून्य काल के दौरान राज्य भर में चिकित्सकों पर हो रहे हमले का मामला उठाया और मांग की है कि सरकार राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे और 50 बेड से कम तथा एकल क्लिनिक को क्लिनिकल इस्टैब्लिसमेंट एक्ट से मुक्त करे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola