Jharkhand Breaking News LIVE: महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में मेजबान झारखंड बना चैंपियन
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में मेजबान झारखंड बना चैंपियन
खूंटी के बिरसा कॉलेज परिसर स्थित ब्लू एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित प्रथम पूर्वी जोन जूनियर पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिता के महिला और पुरुष दोनों वर्ग में झारखंड की टीम चैंपियन बनी. रविवार को खेले गये महिला वर्ग के फाइनल मैच में हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. मैदानी खेल में दोनों टीमें दो-दो गोल के बराबरी पर रहे. मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट से किया गया. जिसमें झारखंड की टीम दो-एक गोल से विजयी हुई.
गुमला में हादसे में महिला की मौत
गुमला शहर के सिसई रोड नदीटोली के समीप रविवार की देर शाम बाइक की टक्कर से सोसो मोड़ कदम टोली निवासी संतमुनि देवी (50) की मौत हो गयी. वहीं बाइक चालक पुग्गू खोपाटोली निवासी अमर तिर्की गंभीर रूप से घायल है. अमर को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.
पत्ता तोड़ने जंगल गयी अधेड़ महिला को हाथियों ने पटककर मार डाला
चाईबासा के मंझारी थाना अंतर्गत गांगीमुंडी गांव स्थित जंगल में जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचल दिया. मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मंझारी थाना क्षेत्र के गांगीमुंडी गांव निवासी 40 वर्षीय बबींद्र कुंकल के रूप में हुई है. घटना शनिवार दोपहर की है. जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर पारिजनों को सौंप दिया.
कोडरमा में युवती का हत्या कर खदान में फेंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
डोमचांच थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढाब रोड निवासी सोनी कुमारी का अपहरण कर हत्या करके किसी बंद पड़े खदान में फेंक दिया गया. इसे लेकर परिजनों ने कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान, अंचलाधिकारी मां देव प्रिया एवं इंस्पेक्टर अवधेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को एवं परिजनों को समझाने बुझाने का काम कर रहे हैं.
पत्ता तोड़ने जंगल गयी एक अधेड़ महिला को हाथियों ने पटक कर मार डाला
चाईबासा के मंझारी थाना अंतर्गत गांगीमुंडी गांव स्थित जंगल में जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचल दिया. मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मंझारी थाना क्षेत्र के गांगीमुंडी गांव निवासी 40 वर्षीय बबींद्र कुंकल के रूप में हुई है. जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
हजारीबाग-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीपीसी के एक उग्रवादी गिरफ्तार
हजारीबाग और रांची सीमांत क्षेत्र दामारू जंगल में पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से 50 राउंड फायरिंग हुई है. टीपीसी के एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो समेत पांच उग्रवादी भाग निकले जबकि एक उग्रवादी शंकर कुमार महतो पिता जयवीर महतो रांची बुडमू धवाया निवासी को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए