Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: पलामू जिले के पाटन में युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस कर रही छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

पलामू के पाटन में युवक की गोली मारकर की हत्या

पाटन, पलामू: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के जागोडीह गांव में अपराधियों ने शिवनाथ उरांव उर्फ सुरेंद्र उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार रात्रि करीब 8:50 बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद पाटन थाना प्रभारी गुलशन गौरव के नेतृत्व में किशनपुर ओपी प्रभारी कुमार नीरज, पुअनि रॉबिंस कुमार, मनोज कुमार सिंह व एसआइ संतोष कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. जानकारी के अनुसार शिवनाथ उरांव अपने घर के बगल में नहर के पास दुकान के पास बैठा हुआ था. तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. परिजनों के अनुसार शाम चार बजे के करीब कुछ लोगों से बहस हुई थी. आशंका है कि इसी बात को लेकर आरोपियों में घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद परिजनों का लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस का कहना कि अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे.

रांची के टाटीसिल्वे में 60 फीट का रावण व 55 फीट का कुंभकर्ण

अनगड़ा, जितेंद्र कुमार: दशहरा समिति टाटीसिल्वे के द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी व मुख्य संरक्षक डॉ प्रदीप वर्मा के द्वारा बुराई के प्रतीक पुतलों का दहन किया जायेगा. दशहरा आयोजन समिति के शंकर प्रसाद, उमेश प्रसाद व गोविन्द महतो ने बताया कि इस वर्ष रावण का पुतला 60 व कुंभकर्ण का पुतला 55 फीट का बनाया जा रहा है. ईईएफ मैदान में तैयारी अंतिम चरण में है. लगभग 50 हजार लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है. उसी के अनुसार तैयारी की जा रही है. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि रावण दहन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है.

चतरा के इटखोरी में महाअष्टमी को मां भद्रकाली मंदिर में दी गयी संधि बलि

इटखोरी, (चतरा), विजय शर्मा: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी के मौके पर मां महागौरी की पूजा हुई. मंदिर में दिनभर भीड़ रही. बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा की. इस मौके पर निर्धारित समय पर संधि बलि दी गई. मां भद्रकाली मंदिर में संधि बलि दी गई. बिहार व झारखंड के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक संधि बलि दी. धार्मिक मान्यता के अनुसार भुआ, ईख, नारियल, सेब व कद्दु की बलि दी गयी. उसके बाद माता की महाआरती हुई. संधि बलि में जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, सीताराम सिंह, नागेश्वर यादव समेत कई लोग शामिल हुए. इस मौके पर मंदिर परिसर को ग्यारह सौ दीयों से सजाया गया. पूरा मंदिर परिसर दीयों के प्रकाश से जगमगा उठा. दुर्गा पूजा को लेकर चहल पहल बढ़ गई है. सभी जगह पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोगों में काफी उत्साह है. सभी जगहों पर मेला आयोजित किया जा रहा है. शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सांसद गीता कोड़ा ने की मां की आराधना

चक्रधरपुर-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अपनी सांसद पत्नी गीता कोड़ा एवं डॉ विजय सिंह गागराई के साथ रविवार को चक्रधरपुर के दुर्गा पूजा पंडालों में माता का दर्शन के लिए पहुंचे. महाअष्टमी पर सबसे पहले कोड़ा दंपति ने चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती स्थित आदि शक्ति दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर माता का दर्शन किया. आरईओ कॉलोनी, वार्ड संख्या सात स्थित दुर्गा पूजा पंडाल, रानी रसाल दुर्गा पूजा पंडाल समेत अन्य दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर माता की आराधना की. रानी रसाल दुर्गा पूजा पंडाल में समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो ने सांसद गीता कोड़ा से पूजा के लिए चबूतरा निर्माण करने के लिए जगह दिलाने की मांग की. गीता कोड़ा ने आवेदन देने को कहा. इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सौरव अग्रवाल,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंबरराय चौधरी,प्रखंड बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामड,सौविक डे, पोन्डे राम सामड समेत अन्य मौजूद थे.

महिला एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी के उद्घाटन को लेकर राज्यपाल को आमंत्रण

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आज झारखंड के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अरुण कुमार सिंह, खेल निदेशक सुशांत गौरव एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने राजभवन में मुलाकात की. झारखंड में महिला एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी के आयोजन की जानकारी दी और राज्यपाल उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया.

पश्चिमी सिंहभूम में आरपीएफ अधिकारियों को लेकर जा रही स्कॉर्पियो की चपेट में आया ग्रामीण, ड्राइवर से मारपीट

गोइलकेरा, संजय पांडेय: सोनुवा-गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर सोनुवा थाना क्षेत्र के टुनिया मुंडासाई गांव के पास आरपीएफ अधिकारियों को लेकर जा रही स्कॉर्पियो की चपेट में आने से ग्रामीण घायल हो गया है. उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. दुर्घटना के बाद चालक घटना स्थल से फरार हो गया था. आक्रोशित ग्रामीणों ने महादेवशाल मंदिर पहुंचकर चालक के साथ मारपीट की. चालक के साथ मारपीट करने के आरोप में सात लोग हिरासत में लिए गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola