Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: पलामू में वाहन चेकिंग करने खुद सड़क पर उतरे एसपी व डीटीओ

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

पलामू में एसपी व डीटीओ वाहन चेकिंग करने उतरे सड़क पर

पलामू: एसपी चंदन सिन्हा और डीटीओ अनवर हुसैन वाहन चेकिंग के लिए खुद सड़क पर उतरे और वाहनों की जांच की.

गुमला में अवैध रूप से संचालित बाबर गली का लॉज बंद, 5000 का जुर्माना

गुमला शहर में प्राप्त जनशिकायत की जांच के क्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने थाना रोड स्थित बाबर गली में एक अनधिकृत रूप से संचालित लॉज का निरीक्षण किया. बिना अनुज्ञप्ति चल रहे इस लॉज को मानकों के अनुरूप नहीं पाकर उन्होंने मौके पर 5000 रुपये का अर्थदंड लगाया. उसे बंद भी करा दिया.

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन रेगुलर चेकअप के लिए चेन्नई रवाना, सीएम हेमंत सोरेन भी हैं साथ

रांची : झारखंड के पूर्व सीएम व झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन चेन्नई रवाना हो गए हैं. उनके साथ झारखंड के सीएम व उनके पुत्र हेमंत सोरेन भी हैं. चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई गए हैं. बताया जा रहा है कि रेगुलर चेकअप के लिए शिबू सोरेन को चेन्नई ले जाया गया है.

दुमका के पोखरा चौक में बस से कुचलकर युवक की मौत

दुमका के सिदो कान्हू पोखरा चौक के समीप बस से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक के पास मिले आधार कार्ड में नाम रोहित कुमार सिंह, जयरामपुर मोर, थाना तीसरा, फतेहपुर, धनबाद का पता लिखा हुआ है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है. शव को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है.

राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन से मिले आरयू व डीएसपीएमयू के कुलपति

रांची : झारखंड के राज्यपाल सह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन से आज मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने राजभवन में मुलाकात की. इनके अलावा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने भी राजभवन में इनसे भेंट की.

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत

चाईबासा. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित मेरलगढ़ा गांव में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गयी है. गोइलकेरा थाना क्षेत्र के इचाहातु गांव में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति की दर्ज करा दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola