Live Updates

Jharkhand Breaking News: गोमो-बरकाकाना अप रेल लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

गोमो-बरकाकाना अप रेल लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित

बोकारो थर्मल स्थित रेलवे स्टेशन से सिक्स यूनिट कॉलोनी को जानेवाली सड़क और रेलवे लाइन के किनारे बिछाया गया रेलवे का ऑप्टिकल फाइबर सिग्नल केबल कट जाने के कारण गोमो-बरकाकाना अप रेल लाईन पर रेल सेवा बाधित हो गई है. कटे हुए ऑप्टिकल फाइबर को दुरुस्त करने को लेकर धनबाद, चंद्रपुरा, गोमिया के सिग्नल अधिकारी और कर्मचारी रात में ही बोकारो थर्मल पहुंच गए. ट्रेनों का परिचालान सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं.

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल बने

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बना दिया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है.

जमशेदपुर में छात्र को पीटने वाले दारोगा और दो टाइगर जवान को एसएसपी ने किया सस्पेंड

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पार्वती घाट के पास दारोगा और दो टाइगर जवान ने जुगसलाई ईदगाह मैदान के पास रहने वाले डिप्लोमा के छात्र मोहम्मद जैद की पिटाई कर दी. घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बुधवार को जैद व उनके घर वालों ने मामले की शिकायत एसएसपी किशोर कौशल से की. मंगलवार की रात हुई इस घटना का वीडियो देखने के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने जुगसलाई थाना में पदस्थापति दारोगा विकास कुमार और दो टाईगर जवानों काशमीर मुखी और अनिल कुमार महतो को निलंबित कर दिया है.

गढ़वा में रामलीला के मंचन के दौरान कलाकार की मौत

गढ़वा के डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव में रामलीला के मंचन के दौरान एक कलाकार की मौत हो गई. कलाकार पुरबारा टोला निवासी कपिल देव प्रजापति के पुत्र विनोद प्रजापति (42) थे. बताया गया है कि रामलीला के दौरान हार्ट अटैक से मंच पर ही उनकी मौत हो गई.

कैबिनेट की बैठक खत्म, 29 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना समेत 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. बताया गया है कि ग्राम गाड़ी योजना से झारखंड के एक करोड़ लोग लाभान्वित होंगे.

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को 19 को मिल जाएगी सैलरी

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अक्टूबर की सैलरी उन्हें दुर्गा पूजा से पहले ही मिल जाएगी. वित्त विभाग ने कहा है कि इस बार सरकारी कर्मचारियों का वेतन 19 अक्टूबर को ही वितरित कर दिया जाएगा. दुर्गा पूजा 20 अक्टूबर से शुरू हो रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola