Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: रामगढ़ की महिलाएं पेड़ों से लिपटीं, बोलीं- जान देंगे पर जंगल नहीं कटने देंगे

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

रामगढ़ की महिलाएं पेड़ों से लिपटीं, बोलीं- जान देंगे पर जंगल नहीं कटने देंगे

Jharkhand Breaking News LIVE: रामगढ़ की महिलाएं पेड़ों से लिपटीं, बोलीं- जान देंगे पर जंगल नहीं कटने देंगे

कुजू (रामगढ़), धनेश्वर प्रसाद : रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड के कुजू वन क्षेत्र के बूढ़ाखाप स्थित गांव में स्पंज आयरन फैक्ट्री के विस्तारीकरण के लिए 22.92 एकड़ वन जमीन के अधिग्रहण करने के लिए पेड़ काउंटिंग करने पहुंचे वन विभाग और पुलिस के जवानों को ग्रामीणों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि जान देंगे, लेकिन जंगल किसी कीमत पर कटने नहीं देंगे. जंगल हमारे पर्यावरण के संतुलन के लिए जरूरी है. ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस और वन कर्मियों से नोकझोंक के बीच ग्रामीणों को वहां से जबरन हटा कर पेड़ की काउंटिंग शुरू हुई. इस दौरान महिलाएं पेड़ से लिपट गई और इसे बचाने की गुहार करती देखी. ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ काटने से बूढाखाप में प्रदूषण और बढ़ जाएगा. इससे गंभीर बीमारी फैलेगी. कुजू थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ खुद मौजूद थे. उन्होंने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को वहां से हटाया. इसके बाद पेड़ों की गिनती शुरू हुई.

हजारीबाग में 5 केंद्रों पर मदरसा एवं मध्यमा की परीक्षा शुरू

Jharkhand Breaking News LIVE: रामगढ़ की महिलाएं पेड़ों से लिपटीं, बोलीं- जान देंगे पर जंगल नहीं कटने देंगे

फोटो कैप्सन- बिहार बालिका स्कूल परीक्षा केंद्र पर मध्यमा की परीक्षा लिखते विद्यार्थी

हजारीबाग : जिले में मदरसा एवं मध्यमा (संस्कृत) परीक्षा एक साथ मंगलवार, छह जून से पांच परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई. पहले दिन मदरसा परीक्षा फोकानियां में पंजीकृत 445 में 425 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. 20 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. वस्तानियां में 750 में 773 परीक्षा में शामिल हुए. 17 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. वहीं, मध्यमा (संस्कृत) में 255 पंजीकृत में 239 परीक्षा में शामिल हुए. 16 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हुआ है. परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात थे. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बड़ी संख्या में वीक्षक लगे हैं. मदरसा परीक्षा 13 जून एवं मध्यमा परीक्षा 15 जून तक चलेगा. मध्यमा परीक्षा का प्रैक्टिकल परीक्षा दो से पांच जून के बीच करा लिया गया है.

रांची के एदलहातु में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में गोलीबारी की घटना सामने आयी है. गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत की खबर है. चर्चा है कि कालू लामा गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है.

झरिया-केंदुआ मुख्य मार्ग पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत

केंदुआडीह : धनबाद जिला अंतर्गत केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुस्तौर-तीन नंबर में केंदुआ- झरिया मुख्यमार्ग पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से दीपक कुमार सिन्हा नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया गया कि पिछले शनिवार को ही दीपक की शादी कैमूर के भभुआ निवासी पूजा कुमारी से लिलोरी मंदिर में हुई थी. रविवार को रिसेप्शन पार्टी हुई थी. घटना के बाद पिता बिनोद सिन्हा का रो-रोकर बुरा हाल है. शव सड़क पर ही पड़ा है. परिजन और लाेग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिवार वालों से बात कर रही है.

8 जून को पलामू आएंगे राज्यपाल, डीसी-एसपी ने तैयारी का लिया जायजा

पलामू : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आठ जून, 2023 को पलामू आयेंगे. सूचना के मुताबिक, दो दिवसीय दौरे पर पलामू आ रहे राज्यपाल सतबरवा प्रखंड की लहलहे पंचायत और रामगढ़ प्रखंड की नावाडीह पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसको लेकर मंगलवार को डीसी और एसपी ने तैयारी तथा सुरक्षा का जायजा लिया.

बिहार सहित हजारीबाग और धनबाद में दूसरे दिन भी ईडी का छापा

रांची : बिहार सहित हजारीबाग और धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दूसरे दिन भी छापेमारी की. हजारीबाग में जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष के आवास सहित धनबाद में एक बिल्डर सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान पटना से आयी ईडी की टीम को कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola