VIDEO: अमर कुमार बाउरी बने बीजेपी विधायक दल के नेता, विधानसभा सचेतक बने जेपी पटेल

Updated:
विज्ञापन

चंदनक्यारी के विधायक अमर कुमार बाउरी को बीजेपी विधायक दल का नेता बनाया गया, वहीं मांडू विधायक जेपी पटेल को सचेतक नियुक्त किया गया है. बाबूलाल मरांडी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर पार्टी के अंदर नेता की तलाश की जा रही थी.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी बीजेपी विधायक दल के नेता बनाए गए हैं, जबकि जेपी पटेल को विधानसभा सचेतक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को इसकी घोषणा की. बाबूलाल मरांडी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर पार्टी के अंदर नेता की तलाश की जा रही थी. पिछले ढाई माह से यह मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास विचाराधीन था. बीजेपी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी शिद्दत के साथ पूरा करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola