Jharkhand Assembly Session: विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू
Jharkhand Assembly Session Updates: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज यानी 21 दिसंबर को अंतिम दिन है. 20 दिसंबर को सदन से दोबारा 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक विधानसभा से पारित हुआ. इसके साथ कुल 4 विधेयक पास हुए. सत्र के अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्प के साथ सरकार अपना वक्तव्य भी पेश करेगी. झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे Prabhatkhabar.com के LIVE सेक्शन में…
Jharkhand Assembly Session LIVE: विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू
दूसरे स्थगन के बाद विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है.
Jharkhand Assembly Session LIVE: हंगामे के कारण दूसरी बार सदन की कार्यवाही स्थगित
बाबूलाल मरांडी द्वारा आसन पर नहीं बोलने देने के आरोप पर सत्तापक्ष ने अवमानना का मामला दर्ज करने की मांग की है. वहीं बीजेपी के विधायकों का कहना है कि सदन के अंदर उनके तीन बार हाथ उठाने पर भी उन्हें बोलने नहीं दिया गया, तो वे सदन के बाहर ही अपने बात रखेंगे. सीपी सिंह ने कहा 4 सालों में एक बार भी बाबूलाल मरांडी को बोलने नहीं दिया गया. इसमें किसी तरह का अवमानना का केस नहीं बनता है. इस पर पक्ष विपक्ष लगातार एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं. शून्यकाल के बीच विधायक फिर वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे. अध्यक्ष के बार-बार आग्रह के बावजूद जब वे अपने आसन पर नहीं गए तो विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज सत्र का अंतिम दिन है. सभी को शांत रहना चाहिए, लेकिन कोई बात नहीं मान रहे हैं. इसलिए बड़े दुख के साथ सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित की जाती है.
Jharkhand Assembly Session LIVE: स्थगन के बाद विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू
स्थगन के बाद विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है. अब शून्यकाल की सूचनाएं ली जा रही हैं.
Jharkhand Assembly Session LIVE: सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. पक्ष और विपक्ष दोनों लगातार एक दूसरे पर हमलावर दिखे. अध्यक्ष के बार-बार आग्रह के बाद भी जब वे शांत नहीं हुए तो कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
Jharkhand Assembly Session LIVE: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा
सदन की कार्यवाही शुरू हो गई. कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया है.
Jharkhand Assembly Session LIVE: फिर गूंज रहा है नियोजन नीति का मुद्दा
विपक्ष लगातार नियोजन नीति को स्प्ष्ट करने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रही है. सदन से निलंबित तीनों विधायक आज भी कंबल और तकिए के साथ सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. और लगातार सत्ता पक्ष पर युवाओं को ठगने का आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी का कहना है कि आज शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है, लेकिन सत्र में किसी भी सवाल का जवाब सही ढंग से नहीं मिल सका. ये सरकार युवाओं के मुद्दे पर गंभीर ही नहीं है. तभी तो बिना चर्चा के ही कल सदन से फिर वही स्थानीय नीति पारित कर दी गई. सरकार ने युवाओं का मजाक बना कर रख दिया है.
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए