ePaper

झारखंड विधानसभा में अलग अंदाज में दाखिल हुए JLKM विधायक जयराम महतो, देखें Video

Updated at : 09 Dec 2024 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand assembly session jairam kumar mahato

लोकतंत्र के मंदिर में प्रवेश करने से पहले गेट पर जयराम महतो ने शीश झुकाया.

Jharkhand Assembly Session: झारखंड विधानसभा के पहले सत्र में भाग लेने के लिए जेएलकेएम विधायक जयराम महतो अलग अंदाज में पहुंचे. वीडियो में देखें उनका टशन.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Session: डुमरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता जयराम महतो सोमवार को अलग अंदाज में झारखंड विधानसभा में दाखिल हुए. 4 दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन शर्ट-पैंट और सफेद रंग की जैकेट में जब जयराम महतो विधानसभा पहुंचे, तो वह नंगे पैर थे. हाथ में एक लाल डायरी थी. विधानसभा में दाखिल होने से पहले उन्होंने डायरी को बायीं ओर रखा और घुटने के बल बैठकर सिर झुकाया. विधानसभा के प्रवेश द्वार को नमन किया. फिर डायरी उठाकर गेट के पास खड़े पुलिस वालों से पूछकर अंदर दाखिल हो गए.

आस्था का देश है भारत – जयराम महतो

विधानसभा में जाने से पहले झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने कहा कि भारत आस्था का देश है. किसी की आस्था मंदिर में है, तो किसी की मस्जिद में. किसी की आस्था गिरिजाघर में है, तो किसी की गुरुद्वारा में. उन्होंने कहा कि इस देश में 70 फीसदी किसान हैं. देश के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि एक नजर रखना खेत-खलिहान पर, एक नजर रखना लाल किला के मचान पर.

लाखों लोगों की उम्मीद लेकर विधानसभा जा रहा हूं – जयराम महतो

जयराम महतो ने कहा कि लाल किला के मचान का आशय है- लोकतंत्र के मंदिर से है. लोकसभा और विधानसभा से है. यहां हजारों-लाखों, करोड़ों किसानों की आस्था है. हम मंदिर या मस्जिद में जूता-चप्पल खोलकर पूरी आस्था से उसमें प्रवेश करते हैं. करोड़ों लोगों की आस्था झारखंड विधानसभा से जुड़ी हैं. उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र का यह मंदिर किसी धार्मिक स्थल से ज्यादा महत्वपूर्ण है. आस्था के केंद्र में पहली बार दाखिल होने जा रहा हूं. लाखों लोगों की उम्मीदों को लेकर मैं विधानसभा में जा रहा हूं. ’

‘हमारा संघर्ष और जनता का विश्वास हमारी पार्टी को मजबूत करेगा’

जयराम महतो ने कहा कि झारखंड की दशा और दिशा को बदलने के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा है. नई राजनीतिक पार्टी होने की वजह से कई चुनौतियां हैं. संघर्ष करते हुए यहां तक पहुंचे हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारी मेहनत, हमारा संघर्ष और जनता का विश्वास हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा.’

जो शपथ लेंगे, उसको डायरी में लिखेंगे – जेएलकेएम सुप्रीमो

एक सवाल के जवाब में जेएलकेएम के सुप्रीमो ने कहा, ‘चौकीदार, जमादार या हवलदार हो, हम सबको प्रणाम करके ही बात करते हैं. भैया, दादा कहकर उनसे बात करते हैं. हमारी भाषा सामने वाले के व्यवहार पर निर्भर है.’ जयराम महतो के हाथ में एक डायरी थी. उनसे पूछा गया कि वह विधानसभा में क्या लेकर जा रहे हैं, तो नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि डायरी लेकर आए हैं. विधानसभा में जो शपथ लेंगे, उसको डायरी में लिखेंगे.

Also Read

Jharkhand Assembly News : विधानसभा सत्र आज से, रबींद्रनाथ फिर बनेंगे स्पीकर

झारखंड विधानसभा सत्र में विपक्ष को घेरने की बनी रणनीति, सीएम हेमंत सोरेन बैठक में विधायकों से क्या बोले?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola