Live Updates

Jharkhand Election 2024 Phase 1 Voting: शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग, लोहरदगा में सबसे ज्यादा मतदान

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates

Jharkhand Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग हुई है. पहले चरण में 1.37 करोड़ मतदाताओं ने 73 महिला और एक किन्नर समेत 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है.

विज्ञापन

लोहरदगा में सबसे ज्यादा मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीट के लिए बुधवार को शाम पांच बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ. लोहरदगा जिलमें सबसे ज्यादा 73.21 फीसदी मतदान हुआ. वहीं, हजारीबाग जिले में सबसे कम 59.13 फीसदी मतदान हुआ.

सील हुई ईवीएम

पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद पूर्वी सिंहभूम में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को सील करते मतदानकर्मी.

पहले चरण का मतदान खत्म

झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग हुई है.

पहले चरण का मतदान खत्म

झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग हुई है.

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने रातू रोड रांची के तहसील कचहरी के बूथ संख्या 49 पर मतदान किया.

Jharkhand Chunav 2024 Phase 1 Voting Live Updates: एमएस धोनी ने साक्षी धोनी के साथ किया मतदान

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वे वोट करने के लिए जेवीएम श्यामली स्थित बूथ पर पहुंचे और मतदान किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola