Jharkhand News : रांची में दो दिवसीय मलखंब प्रतियोगिता 30 जुलाई से, खिलाड़ी ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News : रांची जिला मलखंब संघ एवं मिशन ब्लू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. रांची के धुर्वा स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय में 30 एवं 31 जुलाई को मलखंब प्रतियोगिता आयोजित की गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News : झारखंड की राजधानी रांची में मलखंब प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. रजिस्ट्रेशन कराकर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. रांची जिला मलखंब संघ एवं मिशन ब्लू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. रांची के धुर्वा स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय में 30 एवं 31 जुलाई को मलखंब प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. शनिवार को अपराह्न तीन बजे इसका उद्घाटन किया जायेगा. यह जानकारी रांची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष अजय झा ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार आयु वर्गों में मलखंब प्रतियोगिता

रांची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष अजय झा ने जानकारी दी है कि रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता चार आयु वर्गों (12/14/18 एवं 18 वर्ष से अधिक) में आयोजित की जा रही है. इस रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता में रांची जिले के किसी भी कोटि के विद्यालय/महाविद्यालय/क्लब/ग्रामीण क्षेत्रों के बालक-बालिका भाग ले सकते हैं. बालक वर्ग में पोल मलखंब, हैंगिंग मलखंब, रोप मलखंब एवं पिरामिड एवं बालिका वर्ग में रोप मलखंब, पोल मलखंब, पिरामिड प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला बालक-बालिका टीम का चयन किया जाएगा.

Also Read: Jharkhand News : वन महोत्सव में बोले CM हेमंत सोरेन, जंगलों के संरक्षण के लिए जारी करें टोल फ्री नंबर्स

रजिस्ट्रेशन के लिए करें संपर्क

रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड मलखंब टीम के प्रशिक्षक विवेक कुमार (7004818036) एवं संजय कुमार (8210862416) से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. इस रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता का उदघाटन मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ पंकज सोनी, विशिष्ट अतिथि बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय के सचिव सजल बनर्जी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ) के संयोजक आशुतोष द्विवेदी करेंगे.

Also Read: झारखंड कैबिनेट की बैठक : 29 प्रस्तावों पर मुहर, विधायक फंड बढ़कर 5 करोड़, मनरेगाकर्मियों का बढ़ा मानदेय

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola