रांची में जन्माष्टमी पर 108 द्रव्यों से होगा कान्हा का महाभिषेक, चढ़ेंगे 2008 भोग; आधी रात होगी महाआरती

Updated:
विज्ञापन

रांची इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन। 108 द्रव्यों से अभिषेक और 2008 भोग के साथ कान्हा का दरबार सजेगा। जानें पूरा कार्यक्रम और समय।

विज्ञापन

रांची: इस्कॉन रांची की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन शुक्रवार को कटहल मोड़ स्थित स्वास्तिक ईएनटी हॉस्पिटल के पास किया जायेगा. महोत्सव की शुरुआत शाम चार बजे से होगी. आयोजन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत शाम चार से छह बजे तक भजन संध्या, छह से नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात नौ से 10 बजे तक विशेष कृष्ण कथा का आयोजन होगा. रात 10 से 11 बजे तक महाअभिषेकम और 11 से 12 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया जायेगा.

रात 12 से 12:30 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और महाआरती होगी. इसके बाद रात 12:30 बजे से महाप्रसादम का आयोजन किया जायेगा.

108 द्रव्यों से होगा महाभिषेक, 2008 भोग होंगे अर्पित

जन्माष्टमी महामहोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण का 108 विभिन्न द्रव्यों से महाभिषेक किया जायेगा. इसके साथ ही 2008 स्वादिष्ट भोग अर्पित किये जायेंगे. आयोजन को लेकर इस्कॉन की ओर से विशेष तैयारियां की गयी हैं.

इससे पहले गुरुवार की शाम लीलापुरुषोत्तम दास ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रवचन किया. इसके बाद भजन क्लबिंग का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान जय-जय श्री राधे, राधा रमण हरि बोल और गौर चंद्र गौर हरि जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola