तमाड़ में नशे में कार का कहर! कई वाहनों को मारी टक्कर, स्थानीय लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़ा
फोटो. | Prabhat Khabar Network
तमाड़-सारजमडीह मार्ग पर नशे में कार चलाकर कई वाहनों को टक्कर मारने वाले दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
तमाड़: तमाड़-सारजमडीह मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने का मामला सामने आया. कार संख्या जेएच 01 सीडी 9988 के चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल समेत कई वाहनों को टक्कर मारने का आरोप है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा कर रायडीह मोड़ के समीप उसे रोक लिया और चालक को पकड़ लिया.
आपके शहर में
बताया जाता है कि तमाड़ से सारजमडीह जाने के दौरान कार चालक ने रास्ते में कई जगह वाहनों को टक्कर मारी. इसके बावजूद वह कार रोकने के बजाय आगे बढ़ता रहा. लगातार टक्कर की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा शुरू किया. रायडीह मोड़ के समीप कार को रोककर चालक को पकड़ा गया. इसके बाद कार और चालक को तमाड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया.
पुलिस ने कार को जब्त कर चालक समेत दो युवकों को थाने ले गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक नशे की हालत में थे. हालांकि, नशे में होने की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए