सिल्ली के चिराग नर्सरी स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर अंतरिक्ष यात्री तक बने नन्हे कलाकार

Updated:
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल बच्चे | Prabhat Khabar Network

मुरी के चिराग नर्सरी स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

सिल्ली: चिराग नर्सरी स्कूल, मुरी में गुरुवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. नन्हे कलाकारों ने अलग-अलग परिधानों में अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा-कृष्ण, अंतरिक्ष यात्री, आर्मी मैन, इंद्रधनुष, यातायात नियम और महापुरुषों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं. अलग-अलग रूपों में सजे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया.

प्रतियोगिता में यक्षित राज, चायनिका मांझी, राजकुमार, विदिशा, ईशान साहू, इविका बारला, अरुशि, अनुश्री, भास्कर, कामरान, वीर, हरलीन, ईशानी, प्रियांशु चंद्र, सौरोशिनी घोष, चित्रांसि, मानवी प्रिया, दीपांशु, न्याय, सात्विक, प्रियांशु, सोम और अंशिका ने पुरस्कार प्राप्त किये.

विद्यालय के निदेशक दिनेश महतो और शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola