Ranchi News: चेंबर चुनाव में नाम वापसी के बाद 74 उम्मीदवार मैदान में, कार्यकारिणी की 65 सीटों पर होगा मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

FJCCI

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब कार्यकारिणी के 65 और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआइ) के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गयी है. नाम वापसी की अंतिम तिथि तीन सितंबर को नौ सदस्यों ने अपने नाम वापस ले लिये. वहीं, एक प्रत्याशी का डीन नंबर प्राप्त नहीं होने के कारण उसका नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया. इस प्रकार कार्यकारिणी के 65 उम्मीदवार और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के नौ उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. इस संबंध में चुनाव समिति के चेयरमैन अंचल किंगर और को चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि नाम वापसी के बाद अब जो उम्मीदवार बच गये हैं, उनके बीच ही जीत-हार का फैसला होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

टीम मुकेश अग्रवाल में शामिल उम्मीदवार

मुकेश कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, अमित मिश्रा, अशोक प्रधान, आस्था किरण, सीए राज कुमार, डॉ अभिषेक रामाधीन, माला कुजूर, मनीष जैन, निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, पूर्णेंदु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राजेश गाडोदिया, श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुनील कालरा, सुनील गुप्ता, तेजविंदर सिंह और उमंग सुल्तानिया.

टीम पी-21 के उम्मीदवार

अमित कुमार पाठक, अमित श्रीवास्तव, अमित सिंघानिया, अनीश सिंह राजपूत, अरूप नंदी, देवनंदन उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, मो सलीम, पूनम आनंद, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सजल श्रोथ, संतोष कुमार, संतोष उरांव, शैलेंद्र कुमार सुमन, शंकर शंभु राजेश, सुबोध जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील अग्रवाल और सुरज सेठ.

टीम तुलसी पटेल के उम्मीदवार

तुलसी पटेल, आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, विकास झाझरिया, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया.

नौ उम्मीदवार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद की दौड़ में

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए कुल नौ उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गयी है. इनमें अमरजीत सिंह सलूजा (कोयलांचल), विजय आनंद (कोल्हान), विनय कुमार अग्रवाल (उत्तरी छोटानागपुर), उदय शंकर दुबे (पलामू), अमित कुमार जायसवाल (पलामू), आकाश पांडेय (संताल परगना), राजेश अग्रवाल (संताल परगना), राजेश कुमार महतो (दक्षिण छोटानागपुर) और दामोदर कुमार कसेरा (दक्षिण छोटानागपुर) शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola