घटा दी गयी इंटर कॉलेज की सीटें, हंगामे की आशंका

प्राचार्य ने जैक अध्यक्ष और शिक्षा सचिव से सीट बढ़ाने की मांग की
रांची़ उर्सुलाइन इंटर कॉलेज के तीनों संकाय की सीटें पूर्व से घटाकर 384-384 कर दी गयी है. जैक की ओर से इंटर कॉलेज की सीट की कटौती का कोई संशोधन प्राप्त नहीं हुआ है. प्राचार्य सिस्टर मेरी ग्रेस टोप्पो ने कहा कि पूर्व में जहां प्रति संकाय 640 अतिरिक्त सीटों की अनुमति मिलती थी, इसे अचानक इस सत्र से घटा दिया गया है. इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में जैक और सीबीएसइ स्कूलों से 10वीं सफल छात्राएं आवेदन करती हैं. इस वर्ष भी छात्राओं ने ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन किया है. जबकि, अब तक अतिरिक्त सीट की अनुमति नहीं मिलने से छात्राओं के नामांकन में देरी हो रही है. इंटर कॉलेज की ओर से बुधवार को पहली मेधा सूची जारी की जायेगी. नौ बजे मेधा सूची का प्रकाशन इंटर कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर किया जायेगा. प्राचार्य ने कहा कि सीट घटने से इंटर कॉलेज में 1920 सीट पर नामांकन नहीं हो सकेगा. ऐसे में अभिभावक भी मेधा सूची पर सवाल खड़े करेंगे, जिसका कोई उत्तर संस्थान के पास नहीं है. पूर्व में भी अभिभावकों की ओर से नामांकन को लेकर हंगामा किया जा चुका है. जैक अध्यक्ष और शिक्षा सचिव से सीट बढ़ाने की मांग : सिस्टर मेरी ग्रेस ने बताया कि अतिरिक्त सीट की मांग को लेकर जैक अध्यक्ष और शिक्षा सचिव से मुलाकात हुई है. पदाधिकारियाें ने आश्वासन दिया है कि अतिरिक्त सीट को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा. संभव हुआ तो अनुमति दी जायेगी. इधर, प्राचार्य ने कहा कि अतिरिक्त सीट की अनुमति मिलने के बाद ही आवेदकों का नामांकन पूरा किया जायेगा. सूचना इंटर कॉलेज की वेबसाइट व नोटिस बोर्ड में दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




