Inter College Cricket : गोस्सनर, डोरंडा और बीएस कॉलेज सेमीफाइनल में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2024 11:11 PM
रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता
रांची. रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को गोस्सनर, डोरंडा और बीएस कॉलेज ने अपने मुकाबले को जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. एसएस मेमोरियल कॉलेज की टीम पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुकी है. शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में गोस्सनर कॉलेज का सामना बीएस कॉलेज से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में डोरंडा और एसएस मेमोरियल का मुकाबला होगा. गुरुवार के पहले मुकाबले में बीएस कॉलेज के प्रेम कुमार ने शतक जमाया. वहीं गोस्सनर कॉलेज के उत्कर्ष कुमार ने सत्र की पहली हैट्रिक ली. उन्होंने कुल सात विकेट झटके. गोस्सनर कॉलेज : 8/156 रन. जेएन कॉलेज : 87 रन. मारवाड़ी कॉलेज : 9/150 रन. डोरंडा कॉलेज : 3/ 152 रन. बीएस कॉलेज : 5/222 रन. पीपीके कॉलेज : 9/112 रन.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










