दक्षिण पूर्व रेलवे की ये 2 ट्रेनें रद्द, 1 का समय बदला, एक का रूट, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट
धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस समेत झारखंड से दक्षिण भारत जाने वाली 3 ट्रेनों के रूट बदले.
Indian Railways: दक्षिण पूर्व रेलवे की झारखंड से चलने वाली 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. 1 का समय बदल गया है, तो एक का रूट. यात्रा से पहले देख लें लिस्ट.
Table of Contents
Indian Railways: झारखंड के रेल यात्री कृपया ध्यान दें. 1 और 4 दिसंबर को रांची और टाटानगर से चलने वाली 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रविवार (1 दिसंबर) को एक ट्रेन का समय बदल दिया गया है, तो 5 दिसंबर को एक ट्रेन के रूट में बदलाव कर दिया गया है.
आपके शहर में
चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य के लिए लिया जाएगा ब्लॉक
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा. इसलिए 4 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
इन 2 ट्रेनों को कर दिया गया है रद्द | Trains Cancelled
- 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2024 और 4 दिसंबर 2024 को रद्द रहेंगी.
- 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 1 दिसंबर 2024 और 4 दिसंबर 2024 को रद्द रहेंगी.
ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन | Train Time Changed
- 18428 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2024 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 3 घंटे देर से आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी.
ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी | Train Route Divert
- 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2024 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, पुरुलिया, टाटानगर, खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला, राजाबेड़ा, जमुनियाटांड़, आद्रा, मेदिनीपुर, खड़गपुर होकर चलेगी.
Also Read
Ranchi News : झारखंड के लोगों को मुंबई और पुणे जाने में होगी सुविधा : चेंबर
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए