Indian Railways News: रांची से न्यू गिरिडीह के लिए चलेगी ट्रेन, विस्टाडोम कोच में बैठकर देखें वादियों का नजारा

Updated:
विज्ञापन

रांची से न्यू गिरिडीह के लिए जल्द ही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होगी. रेलवे ने टाइम टेबल जारी कर दिया है. इस ट्रेन में राज्य का पहला विस्टाडोम कोच होगा, जिसमें कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियों के अलावा पारदर्शी छत होगी. इससे यात्री ट्रेन से बाहर की वादियों का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे.

विज्ञापन

Indian Railways News: राजधानी रांची से न्यू गिरिडीह के लिए शुरू हो रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच की व्यवस्था होगी. इसमें कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियां रहेंगी. इसकी छत भी पारदर्शी होगी. इसमें बैठकर यात्री ट्रेन से बाहर की वादियों का नजारा देख सकेंगे. यह ट्रेन जंगल, पहाड़ और गुफाओं के बीच से होकर गुजरेगी. रांची से टाटीसिल्वे, बरकाकाना और कोडरमा होते हुए यह ट्रेन गिरिडीह पहुंचेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर दिन चलेगी ट्रेन

राजधानी रांची से न्यू गिरिडीह के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन हर दिन चलेगी. यह ट्रेन टाटीसिलवे, बरकाकाना और कोडरमा होते हुए गिरिडीह जायेगी. इसके अलावा मेसरा, हजारीबाग शहर और धनबाद स्टेशन पर भी इसका ठहराव होगा.

विस्टाडोम कोच लगेगा

23 मार्च को इस ट्रेन को चलाये जाने की घोषणा की गयी थी. इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाये जायेंगे़ इनमें से एक विस्टाडोम कोच भी लगेगा. संभवत: यह राज्य का पहला विस्टाडोम कोच होगा, जिसमें कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियां रहेंगी. इसके अलावा इसका छत भी पारदर्शी होगी. इससे इस कोच में बैठनेवाले यात्री ट्रेन से बाहर की वादियों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं. इसके अलावा घूमनेवाली सीट और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी.

Also Read: झारखंड : रेल रोको आंदाेलन को लेकर कुड़मी समाज दो फाड़ में, एक ने जाम वापस लिया, दूसरे का जारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति जताया आभार

मालूम हो कि यह ट्रेन जंगल, पहाड़ और गुफाओं के बीच से निकलेगी. रेल मंडल के सदस्य अरुण जोशी ने रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने और इसमें विस्टाडोम कोच की स्वीकृति देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है. वहीं, यह ट्रेन कब से चलेगी, इसके बारे में रेल मंडल के पास फिलहाल कोई सूचना नहीं आयी है.

ट्रेन की समय सारणी

रांची से यह ट्रेन सुबह 06.10 बजे खुलेगी़ ट्रेन का टाटीसिलवे आगमन 06.28 व प्रस्थान 06.30 बजे, बरकाकाना आगमन 08.05 व प्रस्थान 08.10 बजे, कोडरमा आगमन 10.30 व प्रस्थान 11.00 बजे व गिरिडीह आगमन दिन के 1.10 बजे हेागा. गिरिडीह से यह ट्रेन दिन के दो बजे खुलेगी़ ट्रेन का कोडरमा आगमन 16.10 व प्रस्थान 16.40 बजे, बरकाकाना आगमन 19.10 व प्रस्थान 19.15 बजे, टाटीसिलवे आगमन 21.05 व प्रस्थान 21.07 बजे होगा तथा रांची आगमन रात 9.30 बजे होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola