ePaper

दक्षिण भारत के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का रूट बदल गया है, यात्रा से पहले पढ़ लें डिटेल

Updated at : 06 Dec 2024 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News

धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस समेत झारखंड से दक्षिण भारत जाने वाली 3 ट्रेनों के रूट बदले.

Indian Railways News: झारखंड से दक्षिण भारत के लिए चलने वाली कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. किन ट्रेनों के रूट कितने दिन के लिए बदले हैं, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Indian Railways News: झारखंड से दक्षिण भारत के लिए चलने वाली कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. ये ट्रेनें 6 दिसंबर से बदले मार्ग से चलेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गई है.

3 ट्रेनों के मार्ग में किया गया है परिवर्तन

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया है कि धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस, बेंगलुरु एक्सप्रेस और हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के रूट बदल दिए गए हैं. अगले कुछ दिनों तक ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी.

दक्षिण मध्य रेलवे में ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेनों के रूट बदले

उन्होंने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे में चल रहे विकास कार्यों की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. इसलिए इन 3 ट्रेनों को 14 दिसंबर तक बदले मार्ग से चलाया जाएगा. फलस्वरूप झारखंड से चलने वाली इन ट्रेनों का कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.

कौन सी ट्रेन किस दिन किस रूट से चलेगी, यहां पढ़ें

  • 13351 धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 9 दिसंबर, 11 दिसंबर, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय बदले मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन इन तारीखों पर निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा के रास्ते चलेगी. मार्ग परिवर्तन की वजह से ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम और एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.
  • 18637 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन 7 दिसंबर और 14 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा और विजयवाड़ा होकर चलेगी.
  • 22837 हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन 9 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय बदले मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. रूट में हुए बदलाव की वजह से यह ट्रेन एलूरु स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

Also Read

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली जाना हुआ आसान, रेलवे ने फिर से चला दी ये ट्रेन

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! रांची से चलने वाली 5 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 13 के रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola