ePaper

Indian Railways News: रांची- लोहरदगा मेमू ट्रेन का बदला समय, 14 नवंबर तक हटिया- LTT एक्सप्रेस रद्द

Updated at : 10 Nov 2022 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News: रांची- लोहरदगा मेमू ट्रेन का बदला समय, 14 नवंबर तक हटिया- LTT एक्सप्रेस रद्द

बिलासपुर- चांपा रेलखंड स्थित जयरामनगर एवं लतिया स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस को आगामी 14 नवंबर तक रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा रांची- लोहरदगा मेमू ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव किया है.

विज्ञापन

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) के बिलासपुर मंडल (Bilaspur Division) अंतर्गत बिलासपुर- चांपा रेलखंड स्थित जयरामनगर स्टेशन (Jairamnagar Station) एवं लतिया स्टेशन (Latia Station) पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य (Non Interlocking Work) के कारण हटिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- हटिया (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन  (Hatia – Lokmanya Tilak Terminus – Hatia Express Train) 11 से 14 नवंबर, 2022 तक रद्द रहेगी. इसके अलावा 12 नवंबर को रांची- लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन (Ranchi-Lohardaga-Ranchi MEMU Train) के समय सारणी में बदलाव किया गया है.

रांची-लोहरदगा- रांची मेमू ट्रेन के समय सारणी में परिवर्तन

12 नवंबर को ट्रेन संख्या (08687) रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन के समय सारणी में परिवर्तन किया गया है. इसके तहत  रांची रेलवे स्टेशन से 05:15 बजे प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का अरगोड़ा आगमन 05:18 बजे है एवं प्रस्थान 05:19 बजे. इसके अलावा पिस्का आगमन 05:34 बजे और प्रस्थान 05:35 बजे, इटकी आगमन 05:44 बजे और प्रस्थान 05:45 बजे, टांगरबंसली आगमन 05:52 बजे और प्रस्थान 05:53 बजे, नरकोपी आगमन 06:02 बजे और प्रस्थान 06:03 बजे, नगजुआ आगमन 06:12 बजे और प्रस्थान 06:13 बजे, अकाशी आगमन 06:20 बजे और प्रस्थान 06:21 बजे, ईरगांव आगमन 06:27 बजे और प्रस्थान 06:28 बजे एवं लोहरदगा आगमन 06:45 बजे होगा.

विभिन्न स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान की टाइमिंग

रेलवे स्टेशन : आगमन : प्रस्थान
रांची : — : 05:15 बजे
अरगोड़ा : 05:18 बजे : 05:19 बजे
पिस्का : 05:34 बजे : 05:35 बजे
इटकी : 05:44 बजे : 05:45 बजे
टांगरबंसली : 05:52 बजे : 05:53 बजे
नरकोपी : 06:02 बजे : 06:03 बजे
नगजुआ : 06:12 बजे : 06:13 बजे
अकाशी : 06:20 बजे : 06:21 बजे
ईरगांव : 06:27 बजे : 06:28 बजे
लोहरदगा : 06:45 : —

Also Read: गुमला नगर परिषद चुनाव : पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या अधिक, जानें 22 वार्ड का हाल

लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन की परिवर्तित समय सारणी

वहीं, 12 नवंबर, 2022 को ट्रेन संख्या (08688) लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन के समय में भी परिवर्तन हुआ है. इसके तहत लोहरदगा रेलवे स्टेशन से 07:15 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं, ईरगांव आगमन 07:22 बजे और प्रस्थान 07:23 बजे, अकाशी आगमन 07:29 बजे और प्रस्थान 07:30 बजे, नगजुआ आगमन 07:37 बजे और प्रस्थान 07:38 बजे, नरकोपी आगमन 07:47 बजे और प्रस्थान 07:48 बजे, टांगरबंसली आगमन 07:57 बजे और प्रस्थान 07:58 बजे, ईटकी आगमन 08:05 बजे और प्रस्थान 08:06 बजे, पिस्का आगमन 08:14 बजे और प्रस्थान 08:15 बजे, अरगोड़ा आगमन 08:30 बजे और प्रस्थान 08:31 बजे एवं रांची आगमन 08:45 बजे होगा.

विभिन्न स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान की टाइमिंग

रेलवे स्टेशन : आगमन : प्रस्थान
लोहरदगा : — : 07:15 बजे
ईरगांव : 07:22 बजे : 07:23 बजे
अकाशी : 07:29 बजे : 07:30 बजे
नगजुआ : 07:37 बजे : 07:38 बजे
नरकोपी : 07:47 बजे : 07:48 बजे
टांगरबंसली : 07:57 बजे : 07:58 बजे
ईटकी : 08:05 बजे : 08:06 बजे
पिस्का : 08:14 बजे : 08:15 बजे
अरगोड़ा : 08:30 बजे : 08:31 बजे
रांची : 08:45 बजे : —

हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस- हटिया (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

बिलासपुर-चांपा रेलखंड पर जयरामनगर स्टेशन एव लतिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस- हटिया (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या (12812) हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन 11 से 14 नवंबर तक रद्द रहेगी.

Also Read: Transfer-Posting News: जॉन मुर्मू बने रिम्स सुरक्षा प्रभारी, रांची में 38 पुलिस अधिकारियों का तबादला

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola