25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गुमला नगर परिषद चुनाव : पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या अधिक, जानें 22 वार्ड का हाल

गुमला नगर परिषद चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. हालांकि, अभी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. गुमला शहर में 22 वार्ड है, जहां पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटर्स अधिक है.

Jharkhand News: गुमला नगर परिषद चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. यहां कुल 22 वार्ड है जहां चुनाव होना है. इस बार चुनाव में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. पुरुषों की अपेक्षा 629 महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. गुमला शहर में 22 वार्ड है. इस चुनाव में कुल 36,279 मतदाता हैं. जिसमें 17,825 पुरुष मतदाता एवं 18,454 महिला मतदाता हैं.

वार्डवार मतदाताओं की स्थिति

जिसमें वार्ड संख्या एक में 1356 मतदाताओं में से 640 पुरुष एवं 716 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या दो में 1876 में से 917 पुरुष व 959 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या तीन 1190 में से 531 पुरुष व 659 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या चार में 1953 में से 910 पुरुष व 1043 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या पांच में 1962 में से 979 पुरुष व 983 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या छह में 1548 में से 643 पुरुष व 905 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या सात में 1915 में से 977 पुरुष व 938 महिला मतदाता हैं.

वार्ड  : पुरुष वोटर : महिला वोटर : कुल वोटर
01 : 640 : 716 : 1356
02 : 917 : 959 : 1876
03 : 531 : 659 : 1190
04 : 910 : 1043 : 1953
05 : 979 : 983 : 1962
06 : 643 : 905 : 1548
07 : 977 : 938 : 1915

वार्ड आठ से 16 का जानें हाल

वार्ड संख्या आठ में 1538 में से 801 पुरुष व 737 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या नौ 2024 में से 1045 पुरुष व 979 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 10 में 1588 में से 802 पुरुष व 786 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 11 में 1126 में से 550 पुरुष व 576 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 12 में 1406 में से 670 पुरुष व 736 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 13 में 1442 में से 734 पुरुष व 708 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 14 में 1826 में से 927 पुरुष व 899 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 15 में 1831 में से 998 पुरुष व 833 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 16 में 1888 में से 875 पुरुष व 1013 महिला मतदाता हैं.

वार्ड  : पुरुष वोटर : महिला वोटर : कुल वोटर
08 : 801 : 737 : 1538
09 : 1045 : 979 : 2024
10 : 802 : 786 : 1588
11 : 550 : 576 : 1126
12 : 670 : 736 : 1406
13 : 734 : 708 : 1442
14 : 927 : 899 : 1826
15 : 998 : 833 : 1831
16 : 875 : 1013 : 1888

Also Read: गुमला नगर परिषद चुनाव : नवंबर में जारी हो सकती है अधिसूचना, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

वार्ड 17 से 22 में वोटर्स का जानें हाल

वार्ड संख्या 17 में 1688 में से 835 पुरुष व 853 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 18 में 1042 में से 542 पुरुष व 500 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 19 में 1582 में से 783 पुरुष व 799 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 20 में 1523 में से 749 पुरुष व 774 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 21 में 2036 में से 983 पुरुष व 1053 महिला मतदाता हैं. वार्ड संख्या 22 में 1939 में से 934 पुरुष व 1005 महिला मतदाता हैं.

वार्ड  : पुरुष वोटर : महिला वोटर : कुल वोटर
17 : 835 : 853 : 1688
18 : 542 : 500 : 1042
19 : 783 : 799 : 1582
20 : 749 : 774 : 1523
21 : 983 : 1053 : 2036
22 : 934 : 1005 : 1939

रिपोर्ट : जगरनाथ, गुमला.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें