Indian Railways News : लोहरदगा बनेगा नया जीआरपी थाना, ट्रेन दुर्घटनाओं के समाधान में ऐसे मिलेगी मदद

Indian Railways News, Jharkhand News, जमशेदपुर (कुमार आनंद) : रांची जीआरपी थाना से अलग होकर लोहरदगा नया जीआरपी थाना बनाया जायेगा. इस बाबत जमशेदपुर रेल एसपी आनंद प्रकाश ने राज्य पुलिस मुख्यालय को एक प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा है. इससे ट्रेन में होने वाली दुर्घटना के समाधान में आसानी होगी. फिलहाल लोहरदगा जिला रांची जीआरपी थाने के अधीन आता है.

लोहरदगा नया जीआरपी थाना बनने के बाद काफी सहूलियत होगी. वर्तमान में लोहरदगा का समूचा इलाका रांची जीआरपी थाना के अधीन आता है. इससे काफी परेशानी होती है. लोहरदगा में ट्रेन में कोई घटना-दुर्घटना होने पर रांची जीआरपी थाना से लोहरदगा जाना पड़ता है. ये जिला न्यूनतम करीब 26 किलोमीटर और अधिकतम 55-60 किलोमीटर से ज्यादा किलोमीटर दूर है.
दूरी के साथ-साथ रांची से लोहरदगा पहुंचकर डे-टू-डे का काम करने में भी व्यावहारिक परेशानी होती है. इसे देखते हुए नये जीआरपी थाना के सृजन का प्रस्ताव तैयार किया गया था. इसके बाद इस प्रस्ताव को जमशेदपुर रेल एसपी श्री प्रकाश ने मंजूरी के लिए मुख्यालय को भेज दिया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए