रांची-न्यू गिरिडीह ट्रेन छह जनवरी से मधुपुर तक जायेगी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Updated:
विज्ञापन

रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन (18619/18620) का आसनसोल मंडल के बराकर स्टेशन पर व रांची-भागलपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन (13403/13404) का आसनसोल मंडल के दुबराजपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है

विज्ञापन

रांची: रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस (संख्या 18617/18618) छह से मधुपुर तक जायेगी. मालूम हो कि पिछले दिनों इस ट्रेन का विस्तार मधुपुर तक किया गया था. रांची-मधुपुर एक्सप्रेस (18617) रांची से सुबह छह बजे प्रस्थान करेगी व मधुपुर 13:50 बजे पहुंचेगी. वहां से मधुपुर-रांची एक्सप्रेस (18618) दिन के तीन बजे प्रस्थान करेगी व रात 11.15 बजे रांची पहुंचेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो ट्रेनों का ठहराव :

रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन (18619/18620) का आसनसोल मंडल के बराकर स्टेशन पर व रांची-भागलपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन (13403/13404) का आसनसोल मंडल के दुबराजपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. रांची से छह जनवरी से खुलनेवाली रांची–गोड्डा एक्सप्रेस का बराकर स्टेशन 02:50 बजे पहुंच कर 02:52 बजे रवाना होगी. गोड्डा-रांची एक्सप्रेस सात जनवरी से बराकर स्टेशन पर 22:48 बजे पहुंचेगी व 22:50 बजे रवाना होगी.

Also Read: Indian Railways News : नए साल के दौरान झारखंड से चलने वाली ये ट्रेंने रहेंगी रद्द और कई के रूट बदले

वहीं रांची-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन (13403) का 12 से दुबराजपुर स्टेशन पर 02:19 बजे पहुंच कर 02:20 बजे रवाना होगी. भागलपुर-रांची एक्सप्रेस (13404) 12 जनवरी से दुबराजपुर स्टेशन पर 01:04 बजे पहुंचेगी व 01:05 बजे रवाना होगी. इन दोनों ट्रेनों का ठहराव प्रायोगिक है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola