राष्ट्रीय सम्मेलन में पुस्तक ‘इंट्रोडक्शन टू क्वांटम कंप्यूटिंग’ का हुआ लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन

आर्यभट्ट सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

रांची विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा के विज्ञान, अभियंत्रण और प्रौद्योगिकी से गहरे संबंध पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर 'इंट्रोडक्शन टू क्वांटम कंप्यूटिंग' पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया.

विज्ञापन

रांचीः आर्यभट्ट सभागार में रांची विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग और झारखंड काउंसिल ऑन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (जेसीएसटीआइ) की ओर से संयुक्त रुप से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसका रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने उद्घाटन किया. मौके पर कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में विज्ञान, अभियंत्रण और प्रौद्योगिकी का गहरा और परस्पर संबंध रहा है. विज्ञान जहां सत्य की खोज पर केंद्रित है, वहीं अभियंत्रण संरचनात्मक योजना और प्रौद्योगिकी उपकरण और तकनीक के विकास से जुड़ी है. प्राचीन भारत में ये तीनों क्षेत्र अलग-अलग नहीं थे, बल्कि एक-दूसरे के पूरक रहे हैं. सम्मेलन ई. श्रोडिंगर द्वारा प्रतिपादित समीकरण को समर्पित है. उन्होंने शोधार्थियों से कहा कि वे प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों को आधार बनाकर आधुनिक भारत में शोध और नवाचार के नए आयाम तलाशें.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- झारखंड में 3 साल से लंबित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, 21 जिलों में जमीन के बावजूद नहीं शुरू हुआ काम

'क्वांटम मैकेनिक्स और मेटेरियल विज्ञान का मेल'

सम्मेलन में शामिल कोलकाता के इमेरिटस प्रोफेसर जीपी दास ने कहा कि 21वीं सदी में क्वांटम मैकेनिक्स और मेटेरियल विज्ञान के मेल से अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है. उन्होंने इसे ‘क्वांटम लीप’ बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से विकसित किए जा रहे स्मार्ट, अल्ट्रा फास्ट और सस्टेनेबल मेटेरियल्स प्रौद्योगिकी की दिशा और स्वरूप को बदल रहे हैं.

जेसीएसटीआई के कार्यपालक निदेशक डॉ. राज शेखर प्रसाद और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनुदान उपलब्ध करा रही है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बेहतर शोध वातावरण उपलब्ध कराना है.

क्वांटम कंप्यूटिंग की पुस्तक का लोकार्पण

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की साइंस डीन डॉ. वंदना कुमारी, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह और सम्मेलन के संयोजक डॉ. राजकुमार सिंह ने भी विचार रखे. इस दौरान प्रो. एनआर रॉय और डॉ. कुंतल मुखर्जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘इंट्रोडक्शन टू क्वांटम कंप्यूटिंग’ का लोकार्पण किया गया. रांची विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि सम्मेलन में कुल 45 प्रतिनिधियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में राहुल कुमार सिंह, रुकैया समन, डॉ. राज कुमार सिंह, प्रो. जेएन प्रसाद, डॉ. सतीश चंद्र गुप्ता, डॉ. आशा प्रसाद, डॉ. विनिता शरण, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नवीन कुमार सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- झारखंड : रामगढ़ फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत, एक गंभीर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola