रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता की दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन

रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी एवं भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर संस्थान में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने सच्चे मन से संस्थान की सेवा को देश सेवा का अंग बताया.

विज्ञापन

रांची: कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मंगलवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. मौके पर पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने एक साथ राष्ट्रगान गया और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए. मौके पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने विश्वविद्यालयकर्मियों को मानवता की रक्षा, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाये रखने, राष्ट्र धर्म का पालन और राष्ट्र के विकास में सहयोग की शपथ दिलायी. रांची के कांके स्थित रांची वेटनरी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया. कॉलेज प्रांगण में आयोजित समारोह में डीन डॉ सुशील प्रसाद ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. रांची कृषि महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास के साथ मनाया गया. महाविद्यालय प्रांगण में डीन डॉ डीके शाही ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इस मौके पर देशभक्ति का माहौल था.

आपके शहर में

विज्ञापन

महात्मा गांधी एवं भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलें

रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी एवं भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर संस्थान में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने सच्चे मन से संस्थान की सेवा को देश सेवा का अंग बताया. उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हमने जो लकीरें खींची हैं, उसका भावी परिणाम विश्वविद्यालयहित में बेहद सुखद और बेहतर होगा. समारोह में विश्वविद्यालय के सभी डीन, डायरेक्टर, टीचर्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स शामिल थे.

Also Read: रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने किया ध्वजारोहण, नगर निगम, रिम्स, बीएयू व बीआईटी लालपुर में भी फहरा तिरंगा

वेटनरी कॉलेज में डीन डॉ सुशील प्रसाद ने तिरंगा फहराया

रांची के कांके स्थित रांची वेटनरी कॉलेज में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया. कॉलेज प्रांगण में आयोजित समारोह में डीन डॉ सुशील प्रसाद ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. मौके पर कॉलेज के सभी लोगों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और भारत माता के नारे लगाए. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ प्रसाद ने कॉलेज में फैकल्टी की कमी पर चिंता व्यक्त की. वेटनरी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के निर्देश से अवगत कराया.

Also Read: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माओवादी हमले में शहीद पलामू के अमित तिवारी नहीं देख सके अपने बेटे का मुंह

पशुपालन सेवा में नियोजन बड़ी उपलब्धि

रांची वेटनरी कॉलेज के डीन डॉ सुशील प्रसाद ने कहा कि कॉलेज में फैकल्टी की कमी के बावजूद कॉलेज से पासआउट शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का राज्य पशुपालन सेवा में नियोजन एक बड़ी उपलब्धि है और सभी फैकल्टी के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि वेटनरी शिक्षा में नियोजन की अपार संभावनाएं हैं. छात्रों को लगन एवं परिश्रम को बनाए रखने की जरूरत है. समारोह में विभागों के अध्यक्ष/विभागाध्यक्ष, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं महाविद्यालय के यूजी एवं पीजी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. महाविद्यालय के कुल 6 हॉस्टल में वार्डन डॉ प्रवीण कुमार एवं सबंधित डिप्टी वार्डन ने ध्वजारोहण किया.

Also Read: Independence Day 2023: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों को नमन, झारखंड में ऐसे शान से फहरा तिरंगा

कृषि महाविद्यालय में डीन ने राष्ट्रीय झंडा फहराया

रांची के कांके स्थित रांची कृषि महाविद्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास के साथ मनाया गया. महाविद्यालय प्रांगण में डीन डॉ डीके शाही ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. मौके पर सभी ने राष्ट्रगान गाया. संबोधन में डॉ शाही ने राष्ट्र प्रेम की भावना को मानव जीवन का अभिन्न अंग बताया. महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं भावी शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला और महाविद्यालय में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की.

Also Read: कभी माओवादियों की थी दहशत, झारखंड के बूढ़ा पहाड़ पर पहली बार शान से लहराया तिरंगा, ग्रामीणों के खिले चेहरे

स्वतंत्रता दिवस पर ये थे मौजूद

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी विभागों के अध्यक्ष/विभागाध्यक्ष, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं महाविद्यालय के यूजी, पीजी एवं पीएचडी छात्र-छात्राएं मौजूद थे. महाविद्यालय के पीजी हॉस्टल में वार्डन डॉ नीरज कुमार तथा 9 यूजी हॉस्टल में सबंधित डिप्टी वार्डन ने ध्वजारोहण किया. महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं हर्ष एवं उल्लास के साथ समारोह में शामिल हुए. देशभक्ति के रंग में सभी रंगे नजर आए.

Also Read: रांची विश्वविद्यालय के वीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने गिनायीं उपलब्धियां, बोले ई-रिक्शा व पिंक बस की सुविधा जल्द

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola