ePaper

Independence Day 2023: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों को नमन, झारखंड में ऐसे शान से फहरा तिरंगा

Updated at : 15 Aug 2023 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
Independence Day 2023: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों को नमन, झारखंड में ऐसे शान से फहरा तिरंगा

रांची के चौधरी बागान के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने झंडा फहराया. रातू रोड स्थित उद्योग भवन में उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कार्यालय में झंडोत्तोलन किया.

विज्ञापन

रांची: 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रांची के रातू रोड स्थित उद्योग भवन के प्रांगण में सुबह 10:30 बजे उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इस अवसर पर हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय की निदेशक आकांक्षा रंजन, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राखाल चन्द्र बेसरा, हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय के उपनिदेशक उपनिदेशक निरंजन तिर्की, उपविकास पदाधिकारी (वस्त्र) शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजीव रंजन समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित बिक्री भवन एवं प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र रांची, जमशेदपुर, बोकारो, आमदा, सरायकेला खरसावां, राजनगर, दुमका ,कोडरमा, देवघर, पलामू प्रमंडल, दिल्ली एवं लखनऊ में भी झंडोत्तोलन किया गया. सभी बिक्री केंद्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

राजद कार्यालय में फहरा तिरंगा

राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश कार्यालय में 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज सभी राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए कि हम भारतीय संविधान की रक्षा करेंगे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सपनों के समता मूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्षरत रहेंगे. झंडोतोलन कार्यक्रम में राधा कृष्ण किशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, श्याम दास सिंह, मदन यादव, विजय राम, धर्मेंद्र महतो, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, अंजल किशोर सिंह, सीपी सोलंकी, सदाकत हुसैन, राजेश यादव, राजकिशोर यादव, मनोज कुमार पांडे, डॉ मनोज कुमार, रानी कुमारी, राम कुमार, इरफान अंसारी, फिरोज अंसारी, शहनाज खातून, विशाल विशु, मंतोष यादव, रवि जायसवाल, अभिषेक कुमार, आर्यन कुमार, अजय यादव, अरशद अंसारी उपस्थित थे.

Also Read: रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने किया ध्वजारोहण, नगर निगम, रिम्स, बीएयू व बीआईटी लालपुर में भी फहरा तिरंगा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण

रांची के हरमू रोड स्थित चौधरी बागान के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने झंडा फहराने के बाद उद्गार व्यक्त किया. उन्होंने कहा मूल रूप में हम माया के वश नहीं थे. हम स्वराज्य अधिकारी थे. सम्पूर्ण पवित्र व शक्ति सम्पन्न थे. यदि फिर अपने मूल स्वरूप व स्वधर्म ज्योतिबिन्दु व शांति, आनंद, प्रेम, दया करूणा को पहचान कर हम इस माया आर्थात विकृतियों के अधीनता को समाप्त कर दें, तब ही सच्चा स्वतंत्रता दिवस मनायेंगे और तब ही हमारा देश सम्पूर्ण विश्व में सच्चा सम्मान प्राप्त करेगा. सच्ची व सम्पूर्ण स्वतंत्रता वह है जिसमें मनुष्य को किसी भी प्रकार का कष्ट, क्लेश, कठिनाई, दुःख और अशांति न हो. ऐसी सच्ची और सम्पूर्ण स्वतंत्रता ही का दूसरा नाम मुक्ति और जीवनमुक्ति है. मुक्ति का अर्थ है देह बंधन से भव-बंधन से, कर्म और उसके फल से, जन्म और मृत्यु से निस्तार. इस अवसर पर भारत माता की झांकी भी निकाली गयी.

Also Read: झारखंड: दो लोगों की मौत से धनबाद के झरिया में स्थिति बेकाबू, पोकलेन में लगायी आग, पुलिस ने की फायरिंग

केंद्रीय सरना समिति ने किया झंडोत्तोलन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के केंद्रीय कार्यालय 13 आरआईटी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ. देश की आजादी में सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी शहीदों को याद किया गया. मौके पर केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का, सचिव पंचम तिर्की, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के महासचिव सत्यनारायण लकड़ा, उपाध्यक्ष‌ बिमल कच्छप‌, कोषाध्यक्ष बना मुंडा, दीपक जायसवाल एवं अन्य उपस्थित थे.

Also Read: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माओवादी हमले में शहीद पलामू के अमित तिवारी नहीं देख सके अपने बेटे का मुंह

रांची डीसी ने किया झंडोत्तोलन

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के समाहरणालय परिसर में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, उपविकास आयुक्त दिनेश यादव समेत जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने वीर शहीदों की कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए और इस देश के उत्थान के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए. रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने भू-बंदोबस्त कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने भू-बंदोबस्त कार्यालय के सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों/कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. रांची के उपविकास आयुक्त दिनेश यादव ने विकास भवन परिसर में झंडोत्तोलन किया.

रांची नगर निगम में आजादी का जश्न

रांची के कचहरी रोड स्थित रांची नगर निगम कार्यालय में प्रशासक शशि रंजन ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, उपप्रशासक रजनीश कुमार, सहायक प्रशासक ज्योति कुमार सिंह, सहायक प्रशासक शीतल कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आनंद शेखर झा एवं निगम के सभी कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola