Human Trafficking: नवजात को 22 हजार में खरीद कर ले जा रही थी, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा, उगले कई राज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Jan 2022 7:47 AM
Jharkhand News: राजधानी से नवजात खरीद कर मुंबई ले जाने के क्रम में रांची एयरपोर्ट पर निखत परवीन (36) नामक महिला को गिरफ्तार किया गया. उसे शुक्रवार को ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
Jharkhand News: राजधानी से नवजात खरीद कर मुंबई ले जाने के क्रम में रांची एयरपोर्ट पर निखत परवीन (36) नामक महिला को गिरफ्तार किया गया. उसे शुक्रवार को ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. कोतवाली एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना की पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपी ने नवजात को सोनाहातू की रतनी देवी से 22 हजार रुपये में खरीदने की बात स्वीकारी है. उसने बताया कि उसे बगोदर की ही एक महिला से रतनी के जुड़वां बच्चा होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद एयरपोर्ट थाना ने आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी महिला को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना को सौंप दिया.
आरोपी अपने पति के साथ मुंबई के ठाकुरपाड़ा अपर नाइस स्कूल, गाजी महल के ग्राउंड फ्लोर में रहती है. पति का नाम जावेद शेख है. बरामद नवजात को पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत करके शेल्टर होम में भेज दिया. महिला की योजना बच्चे को ले जाकर बेचने की थी या पालने की, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी. वह मुंबई से फ्लाइट से 11 जनवरी को अकेले रांची पहुंची थी. लेकिन 13 जनवरी को तीन दिन के दूध पीते बच्चे को साथ लेकर वापस फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी.
आरोपी महिला को कोई लड़का नहीं है और वह एक बेटा चाहती थी. वह सिर्फ मैट्रिक तक पढ़ी है और उसकी दो बेटियां हैं. माता-पिता हजारीबाग जिले में रहते हैं. महिला का पति मुंबई में जनता होटल में वेटर का काम करता है. अब महिला के पते का सत्यापन करने के लिए पुलिस की एक टीम को मुंबई भेजा जायेगा. पुलिस बच्चे की मां का भी बयान लेगी कि आखिर उसने गरीबी के कारण अपने नवजात को बेचा था या किसी दूसरे कारण से उसने आरोपी महिला को नवजात दिया था.
-
महिला की योजना नवजात को ले जाकर बेचने की थी या पालने की, इसकी पुष्टि जांच के बाद
-
मुंबई की फ्लाइट से 11 जनवरी को रांची पहुंची थी, तीन दिन बाद नवजात के साथ लौट रही थी
-
अब महिला के पते का सत्यापन करने के लिए पुलिस की टीम को मुंबई भेजा जायेगा
आरोपी निखत 13 जनवरी की दोपहर इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जा रही थी. उसकी गोद में नवजात था. टिकट में नवजात का जिक्र नहीं होने से सीआइएसएफ जवानों ने उसे गेट पर ही रोक दिया. इसके बाद निखत इंडिगो के काउंटर पर बच्चे का नाम जुड़वाने गयी. इंडिगो कर्मी अंजनी नंदन पांडेय ने उससे जब बच्चे का नाम और उम्र पूछा तो वह हड़बड़ा गयी.
शक होने पर जब इंडिगो मैनेजर रिजवान ने जांच की, तो पता चला कि 11 जनवरी को वह महिला बिना बच्चे के मुंबई से रांची आयी थी. 13 जनवरी को फ्लाइट 6ई-341 से दोपहर दो बजे मुंबई जाने के लिए उसने 12 जनवरी को ऑनलाइन टिकट बनवाया था, लेकिन बच्चे की इंट्री नहीं करायी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










