Ranchi news : नगर निगम की 15 टीमें करेंगी शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत

Birsa Munda
बुधवार को उप-प्रशासक के नेतृत्व में सभी 15 टीमों को निगम कार्यालय से रवाना किया गया. सभी टीमों को जोनवार प्रतिनियुक्त किया गया है.
रांची. रांची नगर निगम क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जायेगा. इसको लेकर निगम ने 15 टीमें गठित की है, जो नगर निगम क्षेत्र के गली-मोहल्लों में खराब लाइटों की मरम्मत करेगी. बुधवार को उप-प्रशासक के नेतृत्व में सभी 15 टीमों को निगम कार्यालय से रवाना किया गया. सभी टीमों को जोनवार प्रतिनियुक्त किया गया है. यह टीमें मोहल्लों में गश्ती कर लाइटों को दुरुस्त करने और निगम के कनेक्ट सेंटर में प्राप्त शिकायतों का निष्पादन करेंगी.
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
खराब स्ट्रीट लाइट बनवाने के लिए जोन-01 (वार्ड नंबर-01, 02, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35 व 36) के लिए दूरभाष संख्या 7257000151, जोन-02 (वार्ड नंबर-03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 18, 19 व 47) के लिए दूरभाष संख्या 9304011624, जोन-03 (वार्ड नंबर-13, 14, 15, 16, 17, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 45 व 46) के लिए दूरभाष संख्या 7779893282 और जोन-04 (वार्ड नंबर-37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 48, 49, 50, 51, 52 व 53) के लिए दूरभाष संख्या 9431798116 पर संपर्क कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




