रांची हॉकी लीग का आगाज, पहले दिन खेले गये दो मैच

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला वर्ग के पहले मैच में सुपर क्वीन क्लब ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू को 3-0 से हराया.

विज्ञापन

रांची. हॉकी झारखंड की ओर से शनिवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहले हॉकी रांची लीग का उदघाटन हॉकी इंडिया के महसचिव भोलानाथ सिंह ने किया. इसके बाद हुए पुरुष वर्ग के पहले मैच में बापू क्लब और रांची रेलवे के बीच मुकाबला एक-एक गोल से बराबरी पर रहा. रेलवे की ओर से नॉवेल टोपनो ने 22वें मिनट में गोल किया, जबकि बापू क्लब की ओर से जोसेफ टोपनो ने 23वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक से गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया. वहीं महिला वर्ग के पहले मैच में सुपर क्वीन क्लब ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू को 3-0 से हराया. सुपर क्वीन की ओर से दीप्ति टोप्पो ने 15वें और 53वें मिनट में, जबकि रेशमा सोरेंग ने 22वें मिनट में गोल किया. इस अवसर पर ओलिंपियन ग्रेस दीप एक्का, नवजोत कौर, गुरजीत कौर, ध्यानचंद अवार्डी सुमराय टेटे, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कांति बा व पुष्पा प्रधान सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola