Hockey : एचआइएल के लिए हॉकी इंडिया व प्रसार भारती में हुआ एमओयू

Updated:
विज्ञापन

एचआइएल के लिए हॉकी इंडिया व प्रसार भारती में हुआ एमओयू

विज्ञापन

रांची. 28 दिसंबर 2024 से शुरू हो रही हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल : इंडिया का गेम, हॉकी का उत्सव) के प्रसारण का अधिकार प्रसार भारती को मिल गया है. गुरुवार को प्रसार भारती और हॉकी इंडिया के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) हुआ. इस एमओयू पर प्रसार भारती के उप महानिदेशक (खेल) अभिषेक अग्रवाल और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने हस्ताक्षर किये. इस एमओयू के बाद अब एचआइएल के सभी मैचों का प्रसारण दूरदर्शन और प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ पर होगा. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि एचअाइएल का आगामी सीजन ऐतिहासिक है, जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिला एचआइए की भी शुरुआत हो रही है. दूरदर्शन की बेजोड़ पहुंच हॉकी के रोमांच को भारत भर के घरों तक पहुंचाने में मदद करेगी, जिससे हर क्षेत्र के प्रशंसक अपने पसंदीदा खेल से जुड़ सकेंगे. इस हस्ताक्षर समारोह में प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल, प्रसार भारती के सीइओ गौरव द्विवेदी, प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य अशोक टंडन और हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola