सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज में हिंदी दिवस, पंकज मित्र ने सुनाया गांधीजी के हिंदी प्रेम का प्रसंग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज में हिंदी दिवस का विशेष आयोजन किया गया. इस अवसर पर कथाकार पंकज मित्र ने महात्मा गांधी के हिंदी प्रेम और भाषा पर उनकी मजबूत पकड़ के बारे में बताया.

विज्ञापन

रांची. सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को हिंदी दिवस मनाया गया. समारोह में कथाकार पंकज मित्र ने महात्मा गांधी के हिंदी प्रेम का उल्लेख करते हुए कहा कि एक बार ब्रिटिश पत्रकार को साक्षात्कार देते हुए गांधीजी ने कहा था कि पूरी दुनिया को बता दो कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद महात्मा गांधी की अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ थी.

विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने कहा कि हिंदी के विकास में सरकार की भूमिका भी स्पष्ट होनी चाहिए. हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए इसके विकास और प्रयोग को लेकर ठोस प्रयास जरूरी हैं.

मौके पर डॉ सावित्री बड़ाइक, डॉ उषा किडो, डॉ त्रिभुवन साही, डॉ लक्ष्मी कुमारी, डॉ कन्हैया लाल, रवि समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola