हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली, कहा- इस मामले में अब सुनवाई निरर्थक

Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Apr 2024 2:50 PM

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती थी. यह सुनवाई विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लेकर था.

विज्ञापन

रांची : हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड के पूर्व सीएम ने सोमवार को हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है. दरअसल विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने की अनुमति देने को लेकर उन्होंने अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. उन्होंने अदालत से कहा कि वह इस याचिका को वापस लेना चाहते हैं क्योंकि विधानसभा सत्र अब समाप्त हो चुका है. इसलिए यह सुनवाई अब निरर्थक है.

विधानसभा सत्र में भाग लेने के मामले में आज होनी थी सुनवाई

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती थी. यह सुनवाई विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने को लेकर था. इस मामले में सुनवाई की तारीख 1 अप्रैल रखी गयी थी. लेकिन सुनवाई शुरू होने से पहले ही हेमंत सोरेन का अदालत में पक्ष रखने वाले वकील कपिल सिब्बल और अधिवक्ता प्रज्ञा सिंह बघेल ने याचिका वापस लेने का अनुरोध किया. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.

Also Read: हमने प्रण लिया है, न झारखंड झुकेगा, न दिल्ली, बोलीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, आप सब रामलीला मैदान जरूर आएं

क्या हुआ अदालत में

सोमवार को हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने यह कह कर याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी कि विधानसभा का विशेष सत्र अब समाप्त हो चुका है. ऐसे में अब इस मामले में सुनवाई निरर्थक हो गयी है. हालांकि, उन्होंने अदालत में कहा कि वह कानून के मुताबिक इस प्रश्न को खुला रखना चाहते हैं. सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर कानून के सवालों की जांच करने के लिए सहमत हो गया.

क्या है पूरा मामला

हाल ही में झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित हुआ था. इस सत्र में भाग लेने को लेकर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पीएमएलए कोर्ट से अनुमति मांगी थी. लेकिन ईडी की विशेष अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया. पीएमएलए कोर्ट की इस अदालत को हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी. लेकिन हाईकोर्ट से भी यह याचिका खारिज हो गयी. इसके बाद इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola