झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के राइफल की कीमत कितनी है?

हेमंत सोरेन के पास है एक राइफल.
Hemant Soren Rifle News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास एक राइफल भी है. इसकी कीमत कितनी है, जानने के लिए पढ़ें.
Hemant Soren Rifle News|Hemant Soren Net Worth|झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राइफल के भी शौकीन हैं. आपको पता है कि उनकी राइफल की कीमत कितनी है? आइए, आज हम आपको बताते हैं कि झारखंड के मुखिया के पास जो राइफल है, उसका मूल्य कितना है.
शपथ पत्र में हेमंत सोरेन ने की चल-अचल संपत्ति की घोषणा
हेमंत सोरेन ने भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) को सौंपे गए अपने शपथ पत्र में यह जानकारी दी है कि उनके पास एक राइफल है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता ने शपथ पत्र देकर अपनी चल-अचल संपत्ति की घोषणा की है. इसी में उन्होंने एक कॉलम में लिखा है कि उनके पास एक राइफल भी है.
हेमंत सोरेन के पास नहीं है सोना-चांदी या कोई आभूषण
हेमंत सोरेन के पास सोना-चांदी या कोई आभूषण नहीं हैं. उनके पास एक करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है. उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के पास एक करोड़ से कुछ कम की चल संपत्ति है. उनके दोनों बेटों के पास भी लाखों रुपए हैं. हेमंत सोरेन ने एक अचल संपत्ति खरीदी है, जिसका मूल्य उन्होंने 10.58 लाख रुपए बताया है.
कल्पना सोरेन ने अपनी प्रॉपर्टी के विकास पर खर्च किए 1.87 करोड़
उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, जो अब गांडेय की विधायक बन चुकीं हैं, उन्होंने भी 22.34 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति खरीदी है. इस अचल संपत्ति की खरीद के बाद उसके विकास और निर्माण पर हेमंत सोरेन ने 10.50 लाख रुपए खर्च किए हैं, तो उनकी पत्नी ने अपनी प्रॉपर्टी पर 1.87 करोड़ रुपए खर्च किए हैं.
हेमंत सोरेन के राइफल की कीमत 55 हजार रुपए
हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान ये जानकारियां चुनाव आयोग को दी थी. इसी में उन्होंने बताया था कि उनके पास एक राइफल है. इस राइफल का मूल्य उस वक्त उन्होंने 55,000 रुपए बताई थी.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
Also Read
झारखंड में कल जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, इन 38 सीटों पर शुरू होगा नामांकन
Jharkhand Elections 2024: मनिका विधानसभा सीट पर 6 बार जीती भाजपा, 52 वर्ष बाद कांग्रेस को मिली जीत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




