रांची के चुटिया में परी थीम पर बनेगा भव्य दुर्गापूजा पंडाल, बैलगाड़ी-पालकी और हाथी होंगे आकर्षण

Updated:
विज्ञापन

रांची में परी थीम पर बनेगा भव्य पंडाल (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची की चुटिया नवयुवक संघ दुर्गापूजा समिति 2026 में परी थीम पर भव्य पंडाल बना रही है. पुराने जमाने की पालकी, बैलगाड़ी और हाथी जैसे मॉडल आकर्षण का केंद्र होंगे.

विज्ञापन

Ranchi Durga Puja 2026: रांची के चुटिया नवयुवक संघ दुर्गापूजा समिति इस वर्षदुर्गा पूजा में परी की थीम पर पूजा पंडाल का प्रारूप तैयार कर रही है. इसमें पुराने जमाने के शादी- विवाह के दौरान उपयोग होने वाली पालकी, बैलगाड़ी, हाथी व अन्य मॉडल दर्शाये जायेंगे. लोअर चुटिया स्थित महादेव मंडा के प्रांगण में पूजा पंडाल का निर्माण कांटाई, मिदनापुर, पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा कराया जा रहा है. बांस, चीनी फोम, नेट, थर्मोकोल, फाइबर व कपड़े आदि से सजाया जायेगा. पंडाल की चौड़ाई लगभग 60 फीट, लंबाई 90 फीट और ऊंचाई 40 फीट तक होगी. दीवारों पर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं लगायी जायेंगी.

विज्ञापन

बैलगाड़ी सेल्फी प्वाइंट

समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बताया कि पूजा पंडाल पर 11 लाख रुपये, लाइटसाउंड पर 1.50 लाख रुपये, मां की प्रतिमा पर 1.25 लाख रुपये, महाप्रसाद भोग पर लगभग दो लाख रुपये व साज-सज्जा, सुरक्षा व अन्य मदों पर लगभग पांच लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. पंडाल का पट बेलवरण के साथ षष्ठी के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जायेगा. वहीं, सामने सेल्फी प्वाइंट के रूप में बैलगाड़ी बनायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: JPSC Exam Scam: दारोगा नहीं बन सका तो परीक्षा फर्जीवाड़े का बनाया नेटवर्क, कई लोगों को बना दिया अफसर

पूजा समिति के पदाधिकारियों के नाम

अध्यक्ष राजकुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष भोला चौधरी, गुल्लू गोप, महामंत्री प्रमोद गोप, संगठन महामंत्री संजय प्रसाद (मामा), संरक्षक उदय पासवान, लालो महतो, मनोज गोप, रवि गोप, रवींद्र प्रसाद, सरवन महतो, संयोजक मिथिलेश गोप, सहसंयोजक दिलीप साहू, वरीय उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, रामदेव लोहरा, धर्मेंद्र सोनी, अनूप ठाकुर, धनंजय ठाकुर, बद्री विशाल, अमित साहू, संदीप चौधरी, महावीर रजक, राजू गोप, बादल महतो, तपन महतो, आयुष कुमार, रवि महतो, अजीत गोप, चुन्नू गोप, गौतम महतो आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की बैठक में उठीं 8 मांगें, अक्टूबर में होगी राज्यस्तरीय संगोष्ठी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola